वाराणसी- काशी में महाकुंभ की पूर्णाहूति, विश्वनाथ धाम में अखाड़ों ने किया बाबा का जलाभिषेक

Spread the love

 

हाशिवरात्रि पर बुधवार की सुबह से वाराणसी में शहर से लेकर गांव तक के शिवालयों में श्रद्धालु बाबा का अभिषेक व पूजन-अर्चन कर रहे हैं। काशी विश्वनाध धाम परिसर हर- हर महादेव के जयकारे से गूंज रहा है। इस बीच महाशिवरात्रि के अवसर पर अखाड़ों ने बाबा का जलाभिषेक किया।

विश्वनाथ धाम में सुबह 9 बजे तक दो लाख से अधिक भक्तों ने किए दर्शन
महाशिवरात्रि के अवसर पर काशी विश्वनाथ मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालु बाबा का दर्शन- पूजन कर रहे हैं। सुबह 9 बजे तक दो लाख 37 हजार 335 श्रद्धालुओं ने बाबा का दर्शन किया।
काशी में महाकुंभ की पूर्णाहुति 
महाशिवरात्रि के अवसर पर काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज ने कहा कि “महाशिवरात्रि के अवसर पर सभी पांच अखाड़ों ने महादेव की पूजा-अर्चना की और महाकुंभ की ‘पूर्णाहुति’ के लिए ‘अभिषेक’ किया…”
नागा संन्यासी ने की काशी में व्यवस्था की तारीफ
काशी में महाशिवरात्रि पर अखाड़ों की पेशवाई के दौरान हर- हर महादेव के जयकारे से पूरा काशी विश्वनाथ धाम क्षेत्र गूंज उठा। वहीं घाट पर मौजूद के एक नागा साधु ने कहा कि “हम काशी में गंगा के तट पर महादेव की पूजा करने जा रहे हैं। केवल सौभाग्यशाली लोग ही यहां पूजा करने आ सकते हैं। इस बार व्यवस्था बहुत अच्छी थी…”
महाशिवरात्रि पर काशी में विदेशी श्रद्धालुओं ने संस्कृत में गाया भजन
शिव मंदिरों का शहर कहे जाने वाले काशी में सुबह से हर- हर महादेव का उद्घोष हो रहा है। महाशिवरात्रि के अवसर पर शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक शिवालयों में भक्तों की कतार लगी है। इस दौरान बाबा के दर्शन के लिए कतार में लगे विदेशी श्रद्धालुओं ने संस्कृत में भजन गाया।

Spread the love
और पढ़े  Death: बिना सुरक्षा उपकरण टैंक में उतरना पड़ा महंगा, बेहोश बेटे को बचाने में पिता की मौत
  • Related Posts

    फर्जी मार्कशीट और सर्टिफिकेट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार,इस तरह करते थे खेल

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश एसटीएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी है। फर्जी शैक्षिक दस्तावेज तैयार कर लोगों को ठगने वाले गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। यह…


    Spread the love

    अयोध्या- पेट्रोल-डीजल को लेकर डीएम ने जारी किया बयान।

    Spread the love

    Spread the love       अयोध्या में पेट्रोल-डीजल को लेकर डीएम निखिल टीकाराम फुंडे ने अपील बयान जारी किया।जनपद में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है।पेट्रोल की प्रतिदिन…


    Spread the love