वाराणसी- काशी में महाकुंभ की पूर्णाहूति, विश्वनाथ धाम में अखाड़ों ने किया बाबा का जलाभिषेक

 

महाशिवरात्रि पर बुधवार की सुबह से वाराणसी में शहर से लेकर गांव तक के शिवालयों में श्रद्धालु बाबा का अभिषेक व पूजन-अर्चन कर रहे हैं। काशी विश्वनाध धाम परिसर हर- हर महादेव के जयकारे से गूंज रहा है। इस बीच महाशिवरात्रि के अवसर पर अखाड़ों ने बाबा का जलाभिषेक किया।

विश्वनाथ धाम में सुबह 9 बजे तक दो लाख से अधिक भक्तों ने किए दर्शन
महाशिवरात्रि के अवसर पर काशी विश्वनाथ मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालु बाबा का दर्शन- पूजन कर रहे हैं। सुबह 9 बजे तक दो लाख 37 हजार 335 श्रद्धालुओं ने बाबा का दर्शन किया।
काशी में महाकुंभ की पूर्णाहुति 
महाशिवरात्रि के अवसर पर काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज ने कहा कि “महाशिवरात्रि के अवसर पर सभी पांच अखाड़ों ने महादेव की पूजा-अर्चना की और महाकुंभ की ‘पूर्णाहुति’ के लिए ‘अभिषेक’ किया…”
नागा संन्यासी ने की काशी में व्यवस्था की तारीफ
काशी में महाशिवरात्रि पर अखाड़ों की पेशवाई के दौरान हर- हर महादेव के जयकारे से पूरा काशी विश्वनाथ धाम क्षेत्र गूंज उठा। वहीं घाट पर मौजूद के एक नागा साधु ने कहा कि “हम काशी में गंगा के तट पर महादेव की पूजा करने जा रहे हैं। केवल सौभाग्यशाली लोग ही यहां पूजा करने आ सकते हैं। इस बार व्यवस्था बहुत अच्छी थी…”
महाशिवरात्रि पर काशी में विदेशी श्रद्धालुओं ने संस्कृत में गाया भजन
शिव मंदिरों का शहर कहे जाने वाले काशी में सुबह से हर- हर महादेव का उद्घोष हो रहा है। महाशिवरात्रि के अवसर पर शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक शिवालयों में भक्तों की कतार लगी है। इस दौरान बाबा के दर्शन के लिए कतार में लगे विदेशी श्रद्धालुओं ने संस्कृत में भजन गाया।
और पढ़े  अयोध्या- बड़ी देवकाली माता मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, जय माता दी के जयकारों से गूंज उठी रामनगरी अयोध्या
  • Related Posts

    UP में तीन महीने में पंचायत चुनाव,निवर्तमान ग्राम प्रधान बने रहेंगे प्रशासक

    इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज बुधवार को ग्राम पंचायत चुनाव मामले की सुनवाई हुई। हाईकोर्ट ने मामले में आदेश दिया है कि तीन महीने में चुनाव कराना होगा। तब तक निवर्तमान ग्राम प्रधान प्रशासक बने…

    मुस्कान-साहिल को फांसी की सजा का एलान,फैसला सुनते ही रो पड़े, अदालत के सवाल पर दोनों रहे मौन

    मेरठ के बहुचर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड यानी नीला ड्रम केस में अदालत ने दोनों दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। अदालत का फैसला सुनते ही मुस्कान रस्तोगी और साहिल…