एयर एम्बुलेंस  क्रैश- रांची से उड़ी जिंदगी की उड़ान और जंगल में खामोश,उड़ान भरते ही टूटा था संपर्क

Spread the love

झारखंड की राजधानी रांची से दिल्ली जा रही एक एयर एंबुलेंस सोमवार देर शाम दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई। यह विमान चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र के जंगलों में क्रैश हो गया। विमान में मरीज समेत कुल सात लोग सवार थे और हादसे में सभी की मौत हो गई। चतरा के एसपी सुमित अग्रवाल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि एयर एंबुलेंस सिमरिया के जंगल में गिरी है।

 

भीषण आग में झुलस गए थे मरीज
मृतकों में 40 वर्षीय मरीज संजय कुमार भी शामिल हैं, जो कुछ दिन पहले एक ढाबे में लगी भीषण आग में गंभीर रूप से झुलस गए थे। इलेक्ट्रिक बर्न की वजह से उनका करीब 65 प्रतिशत शरीर जल गया था। उन्हें रांची के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां पिछले करीब दस दिनों से उनका इलाज चल रहा था। हालांकि, हालत में अपेक्षित सुधार नहीं होने पर परिजनों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें दिल्ली ले जाने का निर्णय लिया।

जिंदगी बचाने की कोशिश बनी आखिरी उड़ान
संजय कुमार पेशे से ढाबा चलाते थे और अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए परिवार ने आर्थिक परेशानियों की परवाह किए बिना एयर एंबुलेंस की व्यवस्था की। रिश्तेदारों और परिचितों ने भी सहयोग किया ताकि उन्हें दिल्ली के बड़े अस्पताल में भर्ती कराया जा सके। एयर एंबुलेंस बुक होने के बाद परिवार में उम्मीद जगी कि राजधानी में बेहतर इलाज से उनकी जान बच जाएगी।

जिंदगी की आखिरी उड़ान हुई साबित
संजय को एयर एंबुलेंस में शिफ्ट किया गया। उनके साथ उनकी पत्नी और अन्य परिजन भी सवार हुए। सभी के मन में उम्मीद और दुआ थी, लेकिन यह उड़ान उनकी जिंदगी की आखिरी उड़ान साबित हुई। दिल्ली पहुंचने से पहले ही विमान चतरा के सिमरिया जंगल क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया और जीवन बचाने की यह कोशिश एक बड़ी त्रासदी में बदल गई। इस हादसे ने न केवल एक परिवार को उजाड़ दिया, बल्कि पूरे इलाके को गहरे सदमे में डाल दिया है। जो संजय रोज अपने ढाबे पर लोगों को खाना खिलाते थे, वे अब नियति के आगे हार गए। बेहतर इलाज की उम्मीद में भरी यह उड़ान पल भर में मातम में बदल गई।

कैसे टूटा संपर्क?
जानकारी के अनुसार, विमान ने शाम 7:07 बजे रांची से उड़ान भरी थी और रात करीब 10 बजे दिल्ली पहुंचने का अनुमान था। उड़ान भरने के लगभग आधे घंटे बाद ही विमान क्रैश हो गया। विमान में एक मरीज, एक डॉक्टर, एक पैरामेडिक, दो सहायक, एक पायलट और एक सह-पायलट सवार थे।

और पढ़े  धनबाद में गैस लीक से 3 की मौत, कबाड़ चोरी के दौरान हुआ हादसा

विमान ने मांगी थी रास्ता बदलने की अनुमति
पायलट का नाम विवेक विकास भगत और सह-पायलट का नाम सौराजदीप सिंह बताया गया है। बताया जा रहा है कि उड़ान के दौरान खराब मौसम के कारण विमान ने रास्ता बदलने की अनुमति मांगी थी। कुछ समय तक एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से संपर्क बना रहा, लेकिन बाद में अचानक संपर्क टूट गया। विमान न तो वाराणसी एटीसी से संपर्क कर पाया और न ही लखनऊ एटीसी से जुड़ सका। आखिरी बार इसका संपर्क कोलकाता एयर ट्रैफिक कंट्रोल से हुआ था। इसके बाद विमान से कोई संवाद स्थापित नहीं हो सका और रकुछ देर बाद सिमरिया के जंगलों में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

 

 

DGCA ने जारी किया बयान 
DGCA ने अपने जारी बयान में कहा, “23 फरवरी 2026 को Redbird Airways Pvt Ltd का Beechcraft C90 विमान VT-AJV, जो रांची से दिल्ली के लिए मेडिकल एम्बुलेंस (Air Ambulance) फ्लाइट चला रहा था, झारखंड के चतरा जिले के कसारिया पंचायत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में कुल सात लोग सवार थे, जिनमें दो क्रू मेंबर शामिल थे। विमान शाम 7:11 बजे रांची से उड़ान भरकर कोलकाता से संपर्क में था। लेकिन शाम 7:34 बजे विमान का कोलकाता के साथ संपर्क और रडार संपर्क लगभग वाराणसी से दक्षिण-पूर्व में 100 नौटिकल मील की दूरी पर टूट गया। चतरा जिला प्रशासन की खोज और बचाव टीम मौके पर पहुंच चुकी है। दुर्घटना की जांच के लिए AAIB टीम भी भेजी जा रही है।”


Spread the love
  • Related Posts

    धनबाद में गैस लीक से 3 की मौत, कबाड़ चोरी के दौरान हुआ हादसा

    Spread the love

    Spread the loveझारखंड के धनबाद जिले में रविवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां गैस लीक होने से तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार यह घटना कथित…


    Spread the love

    एयर एंबुलेंस क्रैश- रांची से दिल्ली आ रही एयर एम्बुलेंस क्रैश, मरीज समेत 7 की मौत,ये है सवारों की सूची..

    Spread the love

    Spread the loveझारखंड के चतरा में सोमवार शाम एयर एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार मरीज और डॉक्टर समेत सभी सात लोगों की मौत हो गई। एंबुलेंस ने रांची से…


    Spread the love