मोहन भागवत और वसुंधरा राजे की मुलाकात के बाद अटकलों का बाजार गर्म, 20 मिनट तक हुई बातचीत

 

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने आज सवेरे आरएसएस प्रमुख डॉ मोहन भागवत से मुलाकात की। राजे ने डॉ भागवत से करीब 20 मिनट तक बातचीत की। बताया जा रहा है कि डॉ. भागवत के साथ 20 मिनट चली मुलाकात में राजे ने कई अहम मामलों पर चर्चा की। भागवत से मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में एक बार फिर हलचल मचने लगी है।

गौरतलब है कि बीते दिनों धौलपुर में रामकथा के दौरान वसुंधरा ने वनवास को लेकर बयान दिया था और फिर कल जोधपुर में मीडिया से बात करते हुए कहा कि ईश्वर पर अटूट विश्वास से किसी भी कार्य को पूरा किया जा सकता है। भले ही देर से हो… सियासी गलियारों में राजे के इन बयानों के बाद भागवत के साथ उनकी 20 मिनट की मुलाकात ने राजे के बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने अटकलों को फिर सुलगा दिया है। सूत्रों के अनुसार राजे आरएसएस की पहली हैं। यदि राजे को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाता है तो वे भाजपा की पहली महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगी।

गौरतलब है कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत इन दिनों 5 से 7 सितंबर तक होने वाली अखिल भारतीय समन्वय बैठक के लिए जोधपुर प्रवास पर हैं। भागवत से मुलाकात के बाद राजे सीधे सूरसागर स्थित बड़ा रामद्वारा पहुंचीं, जहां रामस्नेही संत रामप्रसाद जी के जन्मदिन की बधाई देने के साथ ही उनके साथ धार्मिक चर्चा भी की। राजे ने अजीत भवन में सब इंस्पेक्टर भर्ती में सफल अभ्यर्थियों से मुलाकात भी की और उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

और पढ़े  'आर्थिक संकट के मुहाने पर खड़ा है भारत': कोलंबिया यूनिवर्सिटी में बोले राहुल गांधी, युवाओं को लेकर कही ये बात
  • Related Posts

    चीन पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप: जिनपिंग ने खुद एयरपोर्ट पर किया स्वागत, APEC समिट में त्रिपक्षीय बैठक पर रहेगी नजर

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन पहुंच गए हैं। शेनझेन पहुंचने पर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने उनका व्यक्तिगत रूप से स्वागत किया। ट्रंप की इस यात्रा को लेकर चीन…

    आईसीआईसीआई बैंक: पूर्व सीईओ चंदा कोचर को बॉम्बे HC से राहत, ऋण धोखाधड़ी मामले में मुकदमे की मंजूरी रद्द

    बॉम्बे हाई कोर्ट ने ICICI बैंक की पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) चंदा कोचर को एक बड़ी कानूनी राहत दी है। कोर्ट ने उन पर ‘ऋण धोखाधड़ी’ मामले में मुकदमा…