Bihar- चुनाव में करारी हार के बाद पीके का बड़ा फैसला, पार्टी संगठन को भंग करने का किया एलान

 

 

बिहार विधान सभा चुनाव में करारी हार के बाद प्रशांत किशोर एक बड़ा एलान किया है। उन्होंने जन सुराज पार्टी के संगठन को भंग करने का फैसला किया है। इस बात की जानकारी जन सुराज पार्टी के प्रवक्ता सैयद मसीह उद्दीन ने एक बैठक के दौरान दी है। इस बैठक में पार्टी के सूत्रधार श्री प्रशांत किशोर के साथ-साथ प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती भी मौजूद रहे।

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने बताया कि पार्टी के फैसले के अनुसार नये संगठन निर्माण तक भंग कमिटि अपना कार्य करती रहेगी। पार्टी ने अपने वरिष्ठ नेताओं को राज्य के सभी 12 प्रमंडलों का दायित्व सौंपा है जो अपने अधीनस्थ जिलों में नये सिरे से प्रभावी और किर्याशील संगठनात्मक ढांचे का निर्माण करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी नेताओं की यह टीम व्यापक चर्चा करके हार के कारणों का पता लगायेगी और अनुशासनहीनता और भीतरघात के लिए दोषी नेताओं के संबंध में पार्टी नेतृत्व को रिपोर्ट सौंपेगी। इस संबंध में मसीहउद्दीन ने बताया कि आगामी 21 दिसम्बर को पटना में पार्टी के सामान्य परिषद की बैठक की जाएगी, जिस में पार्टी का शीर्ष नेतृत्व जिला के प्रमुख नेताओं से चुनाव और संगठन संबंधी उनके अनुभवों को विस्तार से सुनेगा तथा नये ढ़ंग से आगामी रूप रेखा तैयार करने के संबंध में उन से गहन विचार विमर्श होगा।

इस बैठक में भारत के पूर्व वाइस चीफ औफ आर्मी स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल एस.के.सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री रामचंद्र प्रसाद सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता वाई.वी.गिरि,पूर्व आई.ए.एस. अरविंद सिंह, एन.पी.मंडल, ललन यादव तथा ए.के.द्विवेदी, पूर्व आई.पी.एस आर.के.मिश्रा,जीतेन्द्र मिश्रा और विनोद कुमार चौधरी, पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना, पूर्व विधान पार्षद रामबली सिंह चंद्रवंशी, पूर्व अभियंता प्रमुख हेमंत पासवान, शिक्षाविद आर.एन.सिंह, सुधीर शर्मा, अमजद हसन, सुभाष कुशवाहा, सर्वर अली, रामलखन दांगी, डा.अरूण कुमार, डा.संजय कुमार सुमन, डा.मो.शाहनवाज, उर्मिला देवी, बिपिन कुमार यादव, प्रीतम सिंह, प्रो.कुमार शांतनु और राम प्रकाश साहनी आदि पार्टी के शीर्ष नेता मौजूद थे।

और पढ़े  बिहार: अनंत सिंह बेटी की शादी में दामाद को देंगे 2.5 करोड़ की डिफेंडर, बेटे के लिए भी बीएमडब्लू तैयार
  • Related Posts

    बिहार: एक ही परिवार के चार लोगों ने खाया जहर, सास-बहू और पोते की मौत, पोती की हालत गंभीर..

    वैशाली जिले के गोरौल थाना क्षेत्र के प्रेमराज गांव में जमीन बेचने के विवाद में एक ही परिवार के चार लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में सास, बहू…

    बिहार: मैथिली ठाकुर के जमीन विवाद में प्रशासन का एक्शन, पक्की सड़क और अतिक्रमण कर बनाया गया डिवाइडर तुड़वाया

    दरभंगा जिले के अलीनगर से भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर और उनके पिता रमेश ठाकुर से जुड़े जमीन विवाद में जिला प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। ग्रामीणों की शिकायत…