Bihar- चुनाव में करारी हार के बाद पीके का बड़ा फैसला, पार्टी संगठन को भंग करने का किया एलान

Spread the love

 

 

बिहार विधान सभा चुनाव में करारी हार के बाद प्रशांत किशोर एक बड़ा एलान किया है। उन्होंने जन सुराज पार्टी के संगठन को भंग करने का फैसला किया है। इस बात की जानकारी जन सुराज पार्टी के प्रवक्ता सैयद मसीह उद्दीन ने एक बैठक के दौरान दी है। इस बैठक में पार्टी के सूत्रधार श्री प्रशांत किशोर के साथ-साथ प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती भी मौजूद रहे।

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने बताया कि पार्टी के फैसले के अनुसार नये संगठन निर्माण तक भंग कमिटि अपना कार्य करती रहेगी। पार्टी ने अपने वरिष्ठ नेताओं को राज्य के सभी 12 प्रमंडलों का दायित्व सौंपा है जो अपने अधीनस्थ जिलों में नये सिरे से प्रभावी और किर्याशील संगठनात्मक ढांचे का निर्माण करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी नेताओं की यह टीम व्यापक चर्चा करके हार के कारणों का पता लगायेगी और अनुशासनहीनता और भीतरघात के लिए दोषी नेताओं के संबंध में पार्टी नेतृत्व को रिपोर्ट सौंपेगी। इस संबंध में मसीहउद्दीन ने बताया कि आगामी 21 दिसम्बर को पटना में पार्टी के सामान्य परिषद की बैठक की जाएगी, जिस में पार्टी का शीर्ष नेतृत्व जिला के प्रमुख नेताओं से चुनाव और संगठन संबंधी उनके अनुभवों को विस्तार से सुनेगा तथा नये ढ़ंग से आगामी रूप रेखा तैयार करने के संबंध में उन से गहन विचार विमर्श होगा।

इस बैठक में भारत के पूर्व वाइस चीफ औफ आर्मी स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल एस.के.सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री रामचंद्र प्रसाद सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता वाई.वी.गिरि,पूर्व आई.ए.एस. अरविंद सिंह, एन.पी.मंडल, ललन यादव तथा ए.के.द्विवेदी, पूर्व आई.पी.एस आर.के.मिश्रा,जीतेन्द्र मिश्रा और विनोद कुमार चौधरी, पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना, पूर्व विधान पार्षद रामबली सिंह चंद्रवंशी, पूर्व अभियंता प्रमुख हेमंत पासवान, शिक्षाविद आर.एन.सिंह, सुधीर शर्मा, अमजद हसन, सुभाष कुशवाहा, सर्वर अली, रामलखन दांगी, डा.अरूण कुमार, डा.संजय कुमार सुमन, डा.मो.शाहनवाज, उर्मिला देवी, बिपिन कुमार यादव, प्रीतम सिंह, प्रो.कुमार शांतनु और राम प्रकाश साहनी आदि पार्टी के शीर्ष नेता मौजूद थे।

और पढ़े  Bihar: पहले कॉल पर धमकी, फिर पुलिस पर हमला, मुठभेड़ में STF जवान बलिदान, 2 अपराधी ढेर

Spread the love
  • Related Posts

    Bihar: पहले कॉल पर धमकी, फिर पुलिस पर हमला, मुठभेड़ में STF जवान बलिदान, 2 अपराधी ढेर

    Spread the love

    Spread the loveपूर्वी चंपारण जिले के चकिया थाना क्षेत्र के रामडीहा गांव में मंगलवार की सुबह लगभग 2:30 बजे STF और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में पुलिस…


    Spread the love

    Bihar- बिहार के 243 में 202 MLA, 40 में 30 MP, 16 में 12 राज्यसभा सांसद NDA के, अब क्या है अगला लक्ष्य?

    Spread the love

    Spread the love   रविवार को भारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों में चुनाव का एलान किया। उन राज्यों से कम सरगर्मी बिहार में नहीं थी। सोमवार…


    Spread the love