बदरीनाथ धाम- कपाट बंद होने के बाद धाम में आईटीबीपी की एक प्लाटून तैनात, होटल, ढाबा संचालक समेटने लगे सामान

Spread the love

दरीनाथ धाम में कपाट बंद होने के बाद सन्नाटा पसरा हुआ है। होटल व धर्मशालाओं के कर्मचारी सामान समेटने में जुटे हुए हैं। धाम में सुरक्षा के लिए आईटीबीपी तैनात कर दी गई है। बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए 25 नवंबर को बंद कर दिए गए हैं।

कपाट बंद होने के बाद क्षेत्र से ज्यादातर लोग लौट आए हैं। कुछ होटल, ढाबा व धर्मशालाओं के कर्मचारी सामान समेटने में लगे हुए हैं। साथ ही धीरे-धीरे वहां से वापसी भी कर रहे हैं। इसे देखते हुए अभी बदरीनाथ थाना भी संचालित किया जा रहा है।

 

धाम में मास्टर प्लान के कार्य जारी
मंदिर परिसर के आसपास पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे लगा रखे हैं, थाने से इनकी मॉनीटरिंग की जा रही है। बाद में हनुमान चट्टी में चौकी स्थापित कर धाम की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। धाम में मास्टर प्लान के कार्य भी चल रहे हैं।

एसपी सुरजीत सिंह पंवार ने बताया कि धाम में सुरक्षा व्यवस्था के लिए आईटीबीपी की एक प्लाटून तैनाती हो गई है। जब तक वहां से सभी होटल, धर्मशाला सहित अन्य कर्मचारी नहीं लौट जाते तब तक थाना भी संचालित होता रहेगा। मंदिर की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। बदरीनाथ में बीकेटीसी के चार कर्मचारी भी तैनात किए गए हैं।


Spread the love
और पढ़े  रुद्रपुर- सियासी हलचल तेज: विधायक और पूर्व विधायक आमने-सामने, बेहड़ के दावों को शुक्ला ने बताया बेशर्मी
  • Related Posts

    देहरादून- युवा कांग्रेस का जय भीम जय हिंद सम्मेलन, पहुंचे एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार

    Spread the love

    Spread the loveदेहरादून में आज युवा कांग्रेस की ओर से जय भीम जय हिंद सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार भी कार्यक्रम में शामिल हुए।…


    Spread the love

    कोटद्वार- गाड़ीघाट में रेलवे मालगोदाम के पास लकड़ी की चार दुकानों में लगी भीषण आग

    Spread the love

    Spread the love कोटद्वार रेलवे मालगोदाम के नजदीक गाड़ीघाट क्षेत्र में लकड़ी की चार दुकानों में   भीषण आग लग गई। इस दौरान दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं रहीं।…


    Spread the love