नवनियुक्त डीजीपी: DGP का पदभार ग्रहण करने के बाद मुख्यमंत्री योगी से मिले नए डीजीपी, बोले- राज्य सरकार की प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाऊंगा

Spread the love

 

प्रदेश सरकार ने वर्ष 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी राजीव कृष्णा को डीजीपी नियुक्त किया है। उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष के साथ डायरेक्टर विजिलेंस की जिम्मेदारी संभाल रहे राजीव कृष्ण 11 वरिष्ठ आईपीएस अफसरों को सुपरसीड कर डीजीपी बनाए गए हैं। बता दें कि निवर्तमान डीजीपी प्रशांत कुमार को सेवा विस्तार नहीं मिल सका, जिसके बाद देर शाम राजीव कृष्णा को डीजीपी बनाने की घोषणा कर दी है। उन्होंने रात करीब 9 बजे डीजीपी का कार्यभार ग्रहण कर लिया। नवनियुक्त डीजीपी ने कार्यभार संभालने के बाद रविवार को सीएम योगी से शिष्टाचार भेंट की।

 

मुलाकात के बाद डीजीपी ने एक्स पर कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस का नेतृत्व करने का महत्वपूर्ण दायित्व मुझे सौंपने के लिए मैं मुख्यमंत्री जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। उनके मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद से मैं राज्य सरकार की प्राथमिकताओं – अपराध एवं भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस, महिला सुरक्षा, नागरिक केन्द्रित पुलिसिंग तथा उत्कृष्ट कानून-व्यवस्था – को पूरी निष्ठा से आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हूं।

 

 


Spread the love
और पढ़े  अयोध्या- कानपुर के चिकित्सक दल का आईएमए ने किया स्वागत
  • Related Posts

    अयोध्या- गुलाबबाड़ी परिसर में चला स्वच्छता अभियान, विधायक व महानगर अध्यक्ष ने किया जनसंपर्क

    Spread the love

    Spread the love       शहर के गुलाबबाड़ी परिसर में रविवार को स्वच्छता अभियान चलाकर जनजागरूकता का संदेश दिया गया। इस अभियान में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता एवं भाजपा…


    Spread the love

    उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान की शिष्या थीं आशा भोसले, ‘झुमका गिरा रे…’ गाना गाकर बरेली को दी नई पहचान

    Spread the love

    Spread the love   बदायूं के सहसवान-रामपुर संगीत घराने की परंपरा के संगीतकारों का नाम देश ही नहीं दुनिया में रोशन रहा है। बॉलीवुड की दिग्गज गायिका आशा भोसले भले…


    Spread the love