Admonition: मौलाना शहाबुद्दीन की योग गुरु रामदेव को नसीहत, कहा- बाबा पहले इस्लाम का अध्ययन करें तब बोलें

Spread the love

Admonition: मौलाना शहाबुद्दीन की योग गुरु रामदेव को नसीहत, कहा- बाबा पहले इस्लाम का अध्ययन करें तब बोलें

बरेली की दरगाह आला हजरत से जुड़े संगठन ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने एक बार फिर योग गुरु बाबा रामदेव के बयानों पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। मौलाना ने कहा कि बाबा रामदेव पहले इस्लाम का अध्ययन करें, उसके बाद फिर इस्लाम पर उंगली उठाएं। जिन लोगों ने इस्लाम नहीं पढ़ा है उनको इस्लाम के बारे में बोलने का अधिकार नहीं है। बगैर पढ़े जाने किसी के बारे में बोलना गलत रास्ते पर जाना है।

बाबा रामदेव ने कहा था-

बता दें कि बाबा रामदेव ने राजस्थान के बाड़मेर इलाके में कहा था कि इस्लाम में ये है कि नमाज पढ़ो फिर उसके बाद जो चाहे करो। उनके इस बयान की मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति गलत काम करता है तो उसका वो खुद जिम्मेदार है। उसके धर्म को दोष देना ठीक नहीं है। इसी तरह दूसरे धर्मों के लोग भी गलत कार्य में लिप्त हैं तो क्या उनके धर्म को जिम्मेदार ठहराना दुरूस्त होगा ?

अपनी छवि को रामदेव विवादित बना रहे- मौलाना

मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने आगे कहा कि कुछ दिनों से बाबा रामदेव इस्लाम और मुसलमानों के खिलाफ बराबर बोल रहे हैं, जबकि उनका काम योग सिखाना और दवाइयां बेचना है, बाकी इसके अलावा कुछ नहीं। देश के हर समुदाय में उनको इज्जत की निगाह से देखा जाता है, मगर वो अब अपनी छवि को विवादित बनाने में लगे हुए हैं। मौलाना इससे पहले भी रामदेव के बयानों पर प्रतिक्रिया दे चुके हैं।

और पढ़े  अयोध्या- देवी मंदिरों में हवन-पूजन, मां महागौरी की आराधना से गूंजे मंदिर

Spread the love
  • Related Posts

    पुलिस एनकाउंटर में ढेर हुआ दरिंदा, बच्ची की गला काटकर की थी हत्या, आटे के ड्रम में छिपा दी थी लाश

    Spread the love

    Spread the loveआगरा में जूता कारखाना संचालक की आठ साल की बेटी की हत्या किराएदार सुनील ने बड़ी बेरहमी से की थी। हत्या करने के बाद उसने कमरे में जो…


    Spread the love

    चलती कार में महिला से गैंगरेप, प्लॉट दिलाने के बहाने फंसाया, 2.50 लाख रुपये और मोबाइल छीना

    Spread the love

    Spread the love   फतेहपुर जिले में चलती कार में लेखापाल ने दो साथियों के साथ महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात के दौरान महिला से 2.50 लाख रुपये नकद,…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *