Admit Card: उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, 27 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम

Spread the love

 

त्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (UBSE), रामनगर (नैनीताल) ने 13 सितंबर 2025 को उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने 10 जुलाई से 5 अगस्त 2025 के बीच सफलतापूर्वक आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट ukutet.com और ubse.uk.gov.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (UTET 2025) 27 सितंबर 2025 को एक ही दिन में दो पेपरों में आयोजित की जाएगी। UTET-I (कक्षा I-V) सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित होगी, जबकि UTET-II (कक्षा VI-VIII) दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक चलेगी।

 

जरूरी दस्तावेज

यदि कोई अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र ऑनलाइन डाउनलोड नहीं कर पाता है, तो वह 25 और 26 सितंबर 2025 को अपने चयनित परीक्षा शहर के नोडल परीक्षा केंद्र पर जाकर प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकता है। इसके लिए उन्हें अपने ऑनलाइन आवेदन पत्र की एक प्रति, दो पासपोर्ट साइज फोटो (जो अपलोड किए गए फोटो के समान हों) और एक वैध फोटो पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा।

ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट ukutet.com या ubse.uk.gov.in पर जाएं।
  • अब यूटीईटी 2025 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना पंजीकरण संख्या और पासवर्ड या नाम और जन्म तिथि दर्ज करें।
  • सबमिट (Submit) बटन पर क्लिक करें।
  • अपना एडमिट कार्ड स्क्रीन पर देखें।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट अवश्य लें।

Spread the love
और पढ़े  Weather उत्तराखंड- प्रदेश में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग का इन 3जिलों में येलो अलर्ट
  • Related Posts

    नैनीताल: साल का आखिरी चंद्रग्रहण आज, मगर भारत में नहीं दिखेगा साया, अध्ययन का बड़ा अवसर

    Spread the love

    Spread the loveवर्ष 2026 का आखिरी चंद्रग्रहण आज लगने जा रहा है। विशेष बात है कि इस बार चंद्रग्रहण के दिन ही भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार…


    Spread the love

    हल्द्वानी / लालकुआं:- दंबग वन दरोगा ने फिर दिखाई दंबगई,गेट न खोलने पर हुआ था विवाद।

    Spread the love

    Spread the love       वन विभाग में तैनात दंबग वन दरोगा ने फिर दिखाई दंबगई “तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी में तैनात वन दरोगा की दबंगई” टांडा रेलवे…


    Spread the love