दर्दनाक सड़क हादसे में मैनपुरी में तैनात एडीजे पूनम त्यागी की मौत,तेजतर्रार व निष्पक्ष अधिकारी की थी पहचान।

Spread the love

दर्दनाक सड़क हादसे में मैनपुरी में तैनात एडीजे पूनम त्यागी की मौत,तेजतर्रार व निष्पक्ष अधिकारी की थी पहचान।

रिपोर्ट – मेघा तिवारी

करहल में एक्सप्रेसवे पर एडीजे (पाक्सो) की गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें सैफई पीजीआई पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सड़क हादसे में एडीजी की मौत हो गई।
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में मंगलवार सुबह आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर नगला खंगर थाना क्षेत्र अंतर्गत माइल स्टोन-65 के समीप मैनपुरी में तैनात एडीजे (पाक्सो) पूनम त्यागी की कार हादसे का शिकार हो गई। जिसमें चालक और एडीजे गंभीर रूप से घायल हो गईं। जानकारी होते ही थाना प्रभारी मौके पर पहुंच गए। गंभीर रूप से घायल एडीजे और उनके चालक को सैंफई पीजीआई में भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद एडीजे को मृत घोषित कर दिया, जबकि चालक का उपचार चल रहा है।
*छुट्टी बिताने के बाद लौट रहीं थीं मैनपुरी*
दो दिन की छुट्टी बिताने के बाद एडीजे (पाक्सो) पूनम त्यागी अपनी कार से मैनपुरी आ रही थीं। जब उनकी कार आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर 65.700 माइल स्टोन के समीप पहुंची, तभी चालक को नींद आ गई। जिससे कार आगे जा रहे ट्रक में पीछे से घुस गई। कार को सचिन पुत्र संतराम निवासी कस्तला थाना इंचोली जिला मेरठ चला रहा था। हादसा होने के बाद दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
मौके पर पहुंचे अधिकारी
हादसे की जानकारी होते ही थानाध्यक्ष महेश चंद्र फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। एडीजे (पाक्सो) की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी होते ही प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पुहंच गए। तत्काल प्रभाव से घायलों को पीजीआई सैंफई भेजा, जहां डॉक्टरों ने पूनम त्यागी को मृत घोषित कर दिया। क्षतिग्रस्त कार पुलिस चौकी उरावर पर खड़ी करा दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि पूनम के पति भी मेरठ न्यायालय में तैनात बताए गए हैं।

और पढ़े  दिल्ली से वैष्णो देवी, खाटू श्याम और अयोध्या के लिए DTC चलाएगी 50 AC बसें, परिवहन मंत्री ने की घोषणा

कार चालक का चल रहा उपचार–
इस संबंध में एसपी ग्रामीण रणविजय सिंह ने बताया कि हादसे में मैनपुरी में तैनात एडीजे पूनम त्यागी की सड़क हादसे में मौत हो गई है। शव का पोस्टमार्टम सैंफई पीजीआई में हो रहा है, जबकि उनके चालक का उपचार चल रहा है। उसकी हालत भी गंभीर है।


Spread the love
  • Related Posts

    एक परिवार के 3 लोगों ने खाया जहर, मां-बेटे की मौत, पिता अस्पताल में भर्ती

    Spread the love

    Spread the loveराजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर के बंथरा इलाके में बीती रात को एक ही परिवार के पति, पत्नी और बेटे ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसमें मां और बेटे…


    Spread the love

    पत्नी के हाथ-पैर बांध आंखों में डाला पेट्रोल, 1 किमी दूर ले जाकर किया ये घिनौना काम

    Spread the love

    Spread the loveएटा के थाना रिजोर इलाके के वैश्य खेरिया की विवाहिता को बंधक बनाकर ससुरालीजनों ने कहर बरपाया। उसे बुरी तरह पीटा और सिर के बाल काट दिए। महिला…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *