ED के सामने तलब हुए अभिनेता सोनू सूद, अवैध सट्टेबाजी एप मामले में होगी पूछताछ

Spread the love

 

 

वैध सट्टेबाजी एप मामले में अभिनेता सोनू सूद आज ईडी कार्यालय पहुंचे हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अवैध सट्टेबाजी एप 1xBet मामले में पूछताछ के लिए बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद को तलब किया है। इससे पहले इस मामले में अभिनेत्री अन्वेषी जैन और क्रिकेटर युवराज सिंह भी ईडी के सामने तलब हो चुके हैं।

 

इससे पहले अन्वेषी जैन और युवराज सिंह से भी हो चुकी है पूछताछ
सोनू सूद से पहले इस मामले में कल अभिनेत्री अन्वेषी जैन और क्रिकेटर युवराज सिंह भी ईडी के सामने पेश हुए थे। पिछले कुछ हफ्तों में ईडी पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना और शिखर धवन से भी पूछताछ कर चुकी है। इसी मामले में पूर्व तृणमूल कांग्रेस सांसद और अभिनेत्री मिमी चक्रवर्ती का भी बयान दर्ज किया जा चुका है। इडी इस अवैध सट्टेबाजी एप से जुड़े मामले में लगातार कई नामचीन हस्तियों को तलब कर रही है।

क्या है 1xBet एप
1xBet एक सट्टेबाजी एप है। कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, यह एप सट्टेबाजी कारोबार में 18 वर्षों से हैं। ब्रांड के ग्राहक हजारों खेल आयोजनों पर दांव लगा सकते हैं। कई लोगों और इन्वेस्टर के करोड़ों रुपये की ठगी करने और टैक्स चोरी करने के आरोपों के चलते ऐसे कई अवैध एप्स पर ईडी की व्यापक कार्रवाई हो रही है। साल 2023 में सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने 1xBet समेत 174 अवैध सट्टेबाजी एप्स पर बैन लगाया था


Spread the love
और पढ़े  हिंदू नववर्ष-: 1.96 अरब वर्ष पहले बनी सृष्टि, विक्रम संवत को कई देशों ने माना, अंग्रेजी कैलेंडर भी 58 साल पीछे
  • Related Posts

    अष्टमी नवमी 2026: अष्टमी-नवमी का कंफ्यूजन यहां करें दूर, जानें कब करें कन्या पूजन और किस दिन होगी राम नवमी

    Spread the love

    Spread the loveचैत्र नवरात्रि का पर्व अब समापन की ओर है। लेकिन उससे पहले कन्या पूजन का विधान है। शास्त्रों के अनुसार, नवरात्रि के अंतिम दो दिन अष्टमी और नवमी…


    Spread the love

    सुप्रीम कोर्ट ने गुरुग्राम दुष्कर्म मामले में हरियाणा सरकार को फटकारा,कहा- हरियाणा पुलिस का रवैया शर्मनाक

    Spread the love

    Spread the loveसुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा में तीन साल की बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में असंवेदनशील रवैया अपनाने पर नाराजगी जताई है। हरियाणा पुलिस और उसकी बाल…


    Spread the love