कार्रवाई: भारत में शिन्हुआ-ग्लोबल टाइम्स का ‘X’ अकाउंट बंद, तुर्किये प्रसारक पर भी चला चाबुक

Spread the love

 

 

भारत में ‘एक्स’ पर चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ और अखबार ग्लोबल टाइम्स का अकाउंट बंद प्रतिबंधित कर दिया गया है। इसके अलावा तुर्किये प्रसारक ‘टीआरटी वर्ल्ड’ का ‘एक्स’ खाता भारत में रोक दिया गया। देश विरोधी फर्जी खबरें फैलाने और पाकिस्तानी प्रोपेगैंडा को बढ़ावा देने के आरोप में यह कार्रवाई की गई है। चीन से जुड़ा घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है, जब चीन ने अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों के लिए चीनी नामों की घोषणा की। पड़ोसी देश का दावा है कि अरुणाचल प्रदेश तिब्बत का दक्षिणी हिस्सा है। हालांकि, भारत ने बुधवार को अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों के नाम बदलने के चीन के कदम को व्यर्थ और बेतुका बताते हुए खारिज कर दिया। विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस तरह के प्रयासों से इस अस्वीकार्य वास्तविकता में कोई बदलाव नहीं आएगा कि यह राज्य भारत का अभिन्न अंग था, है और हमेशा रहेगा।

Image

क्यों हुई कार्रवाई?
भारत ने बुधवार को दिल्ली और इस्लामाबाद के बीच बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तानी दुष्प्रचार और अपुष्ट सूचना फैलाने के आरोप में माइक्रोब्लॉगिंग साइट ‘एक्स’ पर चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ और ग्लोबल टाइम्स के हैंडल पर प्रतिबंध लगा दिया।

चीन में भारतीय दूतावास ने भी दी थी चेतावनी
घटनाक्रम चीन में भारतीय दूतावास की ओर से स्थानीय मीडिया आउटलेट्स को सोशल मीडिया पर अपुष्ट तथ्य और फर्जी सूचना पोस्ट करने के खिलाफ चेतावनी दिए जाने के कुछ दिनों बाद हुआ। दूतावास ने उस समय ट्वीट किया था कि जब मीडिया आउटलेट स्रोतों की पुष्टि किए बिना ऐसी जानकारी साझा करते हैं, तो यह जिम्मेदारी पर सवाल उठाता है और पत्रकारिता की नैतिकता में गंभीर चूक को दिखाता है।

और पढ़े  ब्रिटिश एयरवेज- उड़ान के दौरान महिला की मौत, 13 घंटे शव के साथ यात्रा को मजबूर हुए यात्री

Spread the love
  • Related Posts

    नेपाल के पूर्व PM केपी शर्मा ओली गिरफ्तार,जेन-जी आंदोलन को लेकर लगे आरोप

    Spread the love

    Spread the loveनेपाल की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को पिछले साल हुए घातक जेन-जी विरोध प्रदर्शनों में कथित भूमिका के आरोप में गिरफ्तार…


    Spread the love

    मोबाइल फोन से चिपके रहने की लत हर साल 20 हजार बच्चों की जान ले रही, सरकार से कानून बनाने की मांग

    Spread the love

    Spread the love   हर समय टीवी या मोबाइल की स्क्रीन से चिपके रहने की लत बच्चों और किशोरों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। हर साल कम से…


    Spread the love