दिल्ली धमाके को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट्स पर असम में कार्रवाई, CM सरमा बोले- 15 गिरफ्तार,बताए नाम

 

दिल्ली में हुए धमाके के बाद सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट्स डालने के आरोप में असम में अब तक कुल 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुरुवार को यह जानकारी दी। गुरुवार को नौ और लोगों की गिरफ्तारी हुई है। इससे पहले बुधवार को छह लोगों की गिरफ्तारी की खबर सामने आई थी।

सीएम सरमा ने बताया कि नई गिरफ्तारियां बुधवार रात के बाद की गईं। सरमा ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “दिल्ली धमाके के बाद आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट के सिलसिले में अब तक असम भर में 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।” उन्होंने बताया कि “बुधवार को की गई छह गिरफ्तारियों के अलावा रातभर में रफीजुल अली (बोंगाईगांव), फरीद उद्दीन लश्कर (हैलाकांडी), इनामुल इस्लाम (लखीमपुर), फिरुज अहमद उर्फ पापोन (लखीमपुर), शाहिल शोमन सिकदर उर्फ शाहिदुल इस्लाम (बारपेटा), रकीबुल सुल्तान (बारपेटा), नसीम अकबर (होसाई), तसलीम अहमद (कामरूप) और अब्दुर रहीम मोल्ला उर्फ बैप्पी हुसैन (दक्षिण सालमारा) को गिरफ्तार किया गया है।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि असम पुलिस हिंसा का महिमामंडन करने वालों के खिलाफ बिलकुल भी नरमी नहीं बरतेगी। इससे पहले उन्होंने बुधवार को कहा था कि उन्होंने पुलिस को निर्देश दिया है कि जो लोग सोशल मीडिया पर धमाके का स्वागत कर रहे हैं, उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाए। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य के अलग-अलग जिलों से 35 लोगों की पहचान की गई है। उन्होंने कहा, “हम उनके संबंधों की जांच करेंगे और अगर किसी का बांग्लादेश या किसी अन्य देश से संबंध पाया गया, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”

और पढ़े  बिहार : मंदिर का दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर दिखा पुजारी का शव, मौत के कारण की जांच करेगी फॉरेंसिक टीम

सरमा ने स्पष्ट किया कि नाबालिगों या ऐसे लोगों को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा, जिन्हें यह पता नहीं था कि उनके उपकरणों का इस्तेमाल इस तरह की पोस्ट के लिए किया गया। हालांकि, जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि “कई लोग अब अपनी पोस्ट हटा रहे हैं, लेकिन हमने उनके स्क्रीनशॉट सुरक्षित कर लिए हैं और इस मामले में सख्त कार्रवाई करेंगे।” मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि यही लोग पहले जुबीन क्षेत्र में सरकार विरोधी प्रदर्शन कर रहे थे और अब सोशल मीडिया पर दिल्ली धमाके का स्वागत कर रहे हैं।

गौरतलब है कि सोमवार शाम (10 नवंबर) को लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास ट्रैफिक सिग्नल पर एक धीमी गति से चल रही कार में हुए भीषण विस्फोट में 12 लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हुए थे। इस घटना के बाद से ही भारत की जांच एजेंसियां आतंकी नेटवर्क को खंगालने में जुटी हैं।
  • Related Posts

    PM मोदी का तमिलनाडु दौरा: राज्य को 13 हजार करोड़ की परियोजना की देंगे सौगात, कहां-कहां जाएंगे प्रधानमंत्री?

    प्रधानमंत्री मोदी रविवार को चेन्नई के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान पीएम 13,000 करोड़ रुपए से ज्यादा की विकास परियोजना लॉन्च करेंगे। इसमें नया मेट्रो कॉरिडोर, हाईवे में सुधार और…

    तरंग शक्ति-2026 अभ्यास: जोधपुर एयरबेस पर गरजे लड़ाकू विमान, राजनाथ सिंह ने देखा भारतीय वायुसेना का दम

    केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को राजस्थान के जोधपुर स्थित वायुसेना स्टेशन पहुंचे और बहुराष्ट्रीय वायु अभ्यास ‘तरंग शक्ति-2026’ के मुख्य कार्यक्रम में शामिल हुए। एयरबेस पहुंचने पर भारतीय…