रामनगरी अयोध्या में कल होगा अच्छत पूजन का कार्यक्रम, भारत के 5 लाख गांवों में निवेदन पत्रक भेजने की तैयारी।

रामनगरी अयोध्या में कल होगा अच्छत पूजन का कार्यक्रम, भारत के 5 लाख गांवों में निवेदन पत्रक भेजने की तैयारी।

अयोध्या-

रामनगरी अयोध्या में राम जन्मभूमि ट्रस्ट कल करेगा अक्षत पूजन का कार्यक्रम। ट्रस्ट ने साधु संत और आम नागरिक को आमंत्रण किया है की अक्षत पूजा कार्यक्रम में शामिल हो। अक्षत पूजा कार्यक्रम को लेकर साधु संत और आम नागरिक तथा श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है। लोगों को कहना है कि 500 वर्षों की तपस्या संघर्ष अब पूरी होने जा रही है। कल का दिन बहुत ऐतिहासिक पल होगा। जब रामलला का अक्षत पूजा का कार्यक्रम होगा। अयोध्या में साधु संत जगह-जगह पर अनुष्ठान और पूजा पाठ कर रहे हैं। वह समय अब दूर नहीं जब भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा होगी और वे अपने भव्य मंदिर में विराजमान होंगे। बताते चले कि अक्षत पूजन कार्यक्रम में वीएचपी आरएसएस ट्रस्ट आदि के कार्यकर्ता शामिल होंगे और यही अक्षत सामग्री कलश में भरकर विविध राज्यों जनपदों में भेजी जाएगी और लोगों से अपील किया जाएगा कि एक निश्चित समय पर अयोध्या आकर भगवान राम लला का दर्शन पूजन करें। आम नागरिक से अपील किया जाएगा की 22 जनवरी प्राण प्रतिष्ठा के दिन वे सभी आसपास मंदिरों में राम नाम संकीर्तन करें। शाम को अपने घर पर दीपक जलाएं और प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत 26 जनवरी के बाद ही वे अयोध्या आए।

और पढ़े  PM मोदी का काशी दौरा: समर्थकों को देख पीएम ने रुकवाई कार, हाथ हिलाकर किया अभिवादन, लोगों ने लगाए जयकारे
  • Related Posts

    यूपी: गृहमंत्री अमित शाह का एलान, तीसरी बार सरकार बनने पर लागू करेंगे समान नागरिक संहिता

    लखनऊ में भाजपा कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा कि 2027 में यूपी में तीसरी बार सरकार बनने पर…

    करवाचाैथ की रात पति ने मनाई ऐसी खुशी, लहूलुहान कर दी पत्नी, महिला को अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती

    करवा चौथ पर एक ओर महिलाएं पति की लंबी उम्र की कामना के लिए चांद का दीदार कर रही थीं, वहीं थाना दक्षिण क्षेत्र में हर्ष फायरिंग के दौरान एक…