पुलिस मुठभेड़ में 10 हजार का इनामी वांछित आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

जनपद की थाना कैण्ट व अयोध्या कोतवाली पुलिस के संयुक्त अभियान के दौरान हुई मुठभेड़ में दस हजार के इनामिया को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी जबरन धर्म परिवर्तन कराने और जान से मारने की धमकी देने समेत कई मामलों में वांछित चल रहा था। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी है। गिरफ्तार आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।अयोध्या एसएसपी प्रशांत वर्मा के मुताबिक रात करीब डेढ़ बजे सूचना पर टीले वाली मस्जिद के पास बाइक पर सवार संदिग्ध इनामिया को चेकिंग के दौरान रोकने का प्रयास किया गया। जिस पर वह पुलिस टीम पर फायर करते हुए जमथरा से बाटी वाले बाबा स्थान की तरफ बंधा मार्ग से भागने लगा। पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी करके ग्राम मांझा जमथरा स्थित धीरज यादव बाबा स्थान पर रोकने का प्रयास किया गया तो शातिर ने पुलिस टीम पर दो राउंड फायर किया। जो थाना कैंट के वाहन पर लगा। जिससे पुलिस टीम बाल बाल बची।जवाब में पुलिस ने घेराबंदी कर आत्मसमर्पण के लिए कहा लेकिन वह लगातार फायर करता रहा। इसके बाद पुलिस ने अपने बचाव में फायर किया। पुलिस की एक गोली आरोपी के पैर में लगी। पुलिस के मुताबिक घायल आरोपी निसार उर्फ राजू पुत्र गुलाम रसूल निवासी शहनवा थाना कोतवाली अयोध्या को गिरफ्तार करते हुए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उससे 32 बोर की पिस्टल, एक तमंचा और कारतूस, बाइक व 5500 रुपये नगद बरामद किए गए हैं। एसएसपी ने बताया कि कोतवाली नगर और कैंट में आरोपी के विरुद्ध कई मामले दर्ज हैं।

और पढ़े  हरदोई में बस और कार की टक्कर के बाद लगी आग, दमकल ने पाया काबू

Spread the love
  • Related Posts

    प्रयागराज में हादसा- अमोनिया गैस टैंक फटने से कोल्ड स्टोरेज धराशायी, कई मजदूर दबे

    Spread the love

    Spread the love     फाफामऊ क्षेत्र के चंदापुर में प्रयागराज-लखनऊ हाईवे पर स्थित सपा  नेता  और पूर्व  मंत्री  अंसार  अहमद का कोल्ड स्टोरेज तेज धमाके के साथ धराशायी हो…


    Spread the love

    UP कैबिनेट बैठक- खाद्य, ऊर्जा समेत कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मिली मंजूरी, 37 प्रस्तावों पर मुहर, जानें…

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक में खाद्य, ऊर्जा और नगर विकास विभाग से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। सरकार ने गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *