पौड़ी: मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार लोनिवि सड़कों को करें गड्ढामुक्त- अपर सचिव

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर जनपद भ्रमण पर पहुंचे अपर सचिव लोक निर्माण विभाग धीराज सिंह गर्ब्याल ने सड़कों को गड्ढामुक्त और सुरक्षात्मक कार्यों को लेकर विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा की। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय पर गुणवत्तापरक कार्य किए जाए। अपर सचिव गर्ब्याल ने जिला मुख्यालय स्थित सर्किट हाउस में लोनिवि के अधिकारियों की बैठक में कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 15 अक्टूबर तक सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए हैं। लोनिवि के मुख्य अभियंता राजेश चंद्र शर्मा ने बताया कि जिले में 273.50 किलोमीटर सड़क के हिस्सों में पैच वर्क किया जाना है। ठेकेदारों द्वारा निविदाओं का बहिष्कार किए जाने के कारण पैच मरम्मत कार्यों में विलंब हो रहा है। अपर सचिव ने कहा कि ठेकेदारों की मांग पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने ठेकेदारों से पैच वर्क में सहयोग करने की अपील की।
बताया गया कि जिले में यातायात को सुरक्षित बनाने के लिए 47 सड़क सुरक्षा कार्य किए जाने हैं। इसमें क्रश बैरियर, सूचना बोर्ड आदि लगाए जाने हैं। 36 कार्य पूर्ण हो गए हैं। जिले में तीन मार्च 2024 तक 2795 गांव सड़क से जुड़ चुके हैं। वर्ष 2024-25 में 14 गांवों को सड़क से जोड़ने का लक्ष्य है। अगस्त तक पांच गांवों को सड़क यातायात से जोड़ दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि चिल्लरखाल-सिगड्डी-कोटद्वार-पौड़ी: मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार लोनिवि सड़कों को करें गड्ढामुक्त- अपर सचिव
पाखरो मोटर मार्ग के किलोमीटर 8 में क्षतिग्रस्त 325 मीटर डबल लेन मालन पुल का कार्य तेजी से चल रहा है। 31 मार्च 2025 तक कार्य पूर्ण हो जाएगा। सभी 12 पिलरों का निर्माण नए सिरे से हो रहा है। बैठक में चार धाम यात्रा मार्गों पर दबाव देखते हुए वैकल्पिक मार्गों के सुधारीकरण पर भी चर्चा की गई।

और पढ़े  उत्तराखंड: प्रदेश के 4 हजार सार्वजनिक उपक्रमों की जानकारी होगी सार्वजनिक, 17 बिंदुओं पर देना होगा ब्योरा

 

  • Related Posts

    बागेश्वर: बारिश से 15 सड़कें बंद…फिर भी स्कूल खुले, अभिभावकों में आक्रोश, सरयू और गोमती का जलस्तर बढ़ा

    बागेश्वर जिले में बीती रात से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। बारिश के कारण जहां नदी-नाले उफान पर हैं, वहीं मलबे और लैंडस्लाइड…

    कोटद्वार: पुलिंडा रोड पर अचानक आया हाथियों का झुंड, देखते ही भागे युवा, तीन दोपहिया वाहनों को किया क्षतिग्रस्त

    वीकेंड पर रविवार को पुलिंडा रोड पर मौज-मस्ती करने पहुंचे युवाओं को हाथियों के झुंड का सामना करना पड़ा। सड़क पर अचानक आए हाथियों ने तीन दोपहिया वाहनों को क्षतिग्रस्त…