हादसा – पीछे से आ रहे ट्रक ने भैंसा बुग्गी में मारी टक्कर,1 युवक की माैत, 2 घायल

रुड़की के खानपुर में रविवार तड़के हादसा हो गया। हाइवे पर एक भैंसा बुग्गी में पीछे से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस दाैरान हादसे में एक युवक की माैके पर ही माैत हो गई। वहीं, एक भैंसे की भी मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, जानकारी मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने रास्ते में ट्रैक्टर ट्राली लगाकर हाईवे जाम कर दिया।

जानकारी के अनुसार, खानपुर थाना क्षेत्र के ब्राह्मणवाला गांव निवासी पोपिन(28) पुत्र लखीराम, शेखर(25) पुत्र सोमी, सौरभ पुत्र चरण सिंह रविवार तड़के करीब छह बजे अपनी भैंसा बुग्गी लेकर खानपुर की ओर खेतों में जा रहे थे। जैसे ही वह खानपुर-लक्सर हाईवे पर खानपुर कस्बे के पास पहुंचे। इसी दौरान लक्सर की ओर से आ रहे तेज गति के ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही पोपिन की मौत हो गई।

 

वहीं, एक भैंसे की भी मौत हो गई। इस दाैरान शेखर और सौरभ घायल हो गए।शोर शराबा सुनकर ग्रामीण मौके की ओर दौड़े और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर दिया। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण हाईवे पर ही अड़े रहे।

और पढ़े  रुड़की: हथियार सप्लाई की सूचना पर दौड़ी पुलिस, घेराबंदी कर तेज रफ्तार कार पर किया फायर, हिरासत में लिया आरोपी
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…