हादसा- शादी में शामिल होकर लौट रहे दंपती की कार खाई में गिरी, दोनों की मौत

Spread the love

घाट-पिथौरागढ़ नेशनल हाईवे पर रविवार की शाम दर्दनाक हादसा हो गया। शादी से लौट रहे दंपती की कार खाई में गिर गई। इस दौरान दोनों की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, बजेटी निवासी योगेश कुमार(38) पुत्र स्व. जीवन राम अपनी पत्नी निधि राज(26) के साथ एसयूवी यूके 06 ऐ.जेड-8788 से पहले गंगोलीहाट गए। वहां से विवाह समारोह में शामिल होने के लिए लोहाघाट गए थे। लोहाघाट से वापस पिथौरागढ़ लौटते समय शाम करीब पौने छह बजे घाट-पिथौरागढ़ के बीच चुपकोट बैंड के पास दंपती की कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।

हादसे का पता चलने पर एसडीआरएफ व पुलिस टीम ने आसपास के लोगों के साथ राहत बचाव कार्य शुरू किया। घाट चौकी इंचार्ज जितेंद्र सोराड़ी व राजस्व पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। रात में काफी दिक्कतों के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन कर शवों को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाने की कार्रवाई शुरू हुई। तहसीलदार विजय गोस्वामी ने हादसे में दंपती की मौत की पुष्टि की।

योगेश और निधिराज की शादी वर्ष 2021 में हुई थी। मृतक महिला का नगर पालिका छावनी परिषद रानीखेत से कुछ दिन पूर्व ही हल्द्वानी स्थानांतरण हुआ था, जबकि पति लोक निर्माण विभाग पिथौरागढ़ में थे।


Spread the love
और पढ़े  हल्द्वानी: BJP की हैट्रिक लगाने का रक्षा मंत्री कर गये सियासी भविष्वाणी,CM धामी ने किया गुलदस्ते से स्वागत
  • Related Posts

    नैनीताल हाईवे पर लापरवाही: क्षतिग्रस्त डिवाइडर बना किशोर की मौत का कारण, जबड़े में एंगल घुसने से गई जान

    Spread the love

    Spread the love  नैनीताल हाईवे पर बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में 16 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा एक क्षतिग्रस्त डिवाइडर के कारण हुआ,…


    Spread the love

    देहरादून- महिला तस्कर गिरफ्तार: पति पर दर्ज मुकदमों का खर्च पूरा करने के लिए पत्नी बन गई तस्कर

    Spread the love

    Spread the loveसहसपुर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को खुशहालपुर निवासी नशा तस्कर शबनम को गिरफ्तार किया। आरोपी महिला के पास से पुलिस को 7.53 ग्राम स्मैक मिली। महिला ने बताया पति पर…


    Spread the love