ओडिशा में हादसा: राउरकेला में हवाई पट्टी के पास छोटा विमान गिरा, 9 यात्री थे सवार, पायलट गंभीर रूप से जख्मी

Spread the love

 

डिशा के राउरकेला में शनिवार (10 जनवरी) को एक छोटा विमान हादसे का शिकार हो गया। विमान प्राइवेट एयरलाइन का बताया जा रहा है, जिसमें छह लोग घायल हो गए। इस हादसे में पायलट को गंभीर चोंटे आई हैं। राज्य के वाणिज्य और परिवहन मंत्री बी बी जेना ने बताया कि प्राइवेट एयरलाइन के छोटे विमान की क्रैश लैंडिंग में छह लोग मामूली रूप से घायल हो गए।

राउरकेला से 10 किलोमीटर पहले हादसा
मंत्री जेना ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि यात्रियों को ले जा रहा एक A-1 नौ सीटर प्राइवेट विमान हादसे का शिकार हो गया है। यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं और उनकी हालत स्थिर है। यह घटना राउरकेला से 10 किलोमीटर दूर जल्दा में हुई।

 

सभी घायलों को पहुंचाया अस्पताल
हादसे में घायल यात्रियों को बचाकर पास के अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) को स्थिति के बारे में बता दिया है। उन्होंने कहा कि हमारे डायरेक्टर भी जल्द ही दुर्घटनास्थल का दौरा करेंगे।

4 यात्री और 2 क्रू मेंबर थे सवार
वहीं बीजू पटनायक इंटरनेशनल एयरपोर्ट के डायरेक्टर प्रसन्ना प्रधान ने कहा कि फ्लाइट भुवनेश्वर से राउरकेला जा रही थी। राउरकेला से 10 किमी पहले इसकी क्रैश लैंडिंग हुई। इसमें 4 यात्री और 2 क्रू मेंबर थे। सभी सुरक्षित हैं। यह फ्लाइट इंडिया वन एयरलाइंस की है। फ्लाइट नंबर C-208 है।

हादसे तुरंत बाद मौके पर पहुंची राहत टीम
विमान के दुर्घटनाग्रस्त होते ही स्थानीय लोगों ने राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया था। कुछ ही देर में पुलिस-प्रशासन ने भी पहुंच कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार यह एक प्राइवेट ऑपरेटर द्वारा राउरकेला और भुवनेश्वर के बीच चलने वाली नियमित उड़ान थी।

और पढ़े  ईरान युद्ध का झटका- नए घरों में सोलर पैनल और हीट पंप अनिवार्य, ब्रिटेन का फैसला, ऊर्जा सुरक्षा के लिए अहम कदम

Spread the love
  • Related Posts

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट- सेंसेक्स 1191 अंक टूटा, निफ्टी 22500 के नीचे

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में जारी युद्ध के कारण वैश्विक बाजारों में अस्थिरता बनी हुई है। इसी के चलते सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी जैसे शेयर बाजार…


    Spread the love

    ट्रंप खेल रहे डबल गेम?- जमीनी हमले की साजिश रच रहा अमेरिका, ईरान बोला- हमारी धरती पर आए तो जला देंगे

    Spread the love

    Spread the loveईरान पर अमेरिका-इस्राइल के हमलों को रोकने के कूटनीतिक प्रयास लगातार जारी हैं। हालांकि, हमलों का स्तर कम न होने से पश्चिम एशिया में तनाव गहराता जा रहा…


    Spread the love