दिल्ली में फिर हादसा: मोतीनगर में सिलिंडर धमाके से मकान में लगी आग, 1 की मौत

मोतीनगर इलाके में शनिवार तड़के एक मकान में आग लगने से रसोई गैस सिलिंडर में धमाका हो गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

दमकल विभाग के मुताबिक तड़के 3.25 बजे विभाग को मोती नगर के शाहपुरा स्थित एक मकान में आग लगने की जानकारी मिली। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग दो मंजिला मकान के भूतल पर लगी थी। आग के दौरान घर में रखा सिलिंडर में धमाका हो गया।
जिसके चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घायल व्यक्ति को पास के अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पहचान करने में जुटी है। वहीं दमकल विभाग ने 4.30 बजे आग पर काबू पा लिया। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर  रही है।
और पढ़े  गुरुग्राम हिट एंड रन केस: आरोपी कल्याण बैंसला को दो दिन की पुलिस रिमांड, राइडर सिया को मारी थी टक्कर
  • Related Posts

    डूसू चुनाव:- सातवें राउंड की गिनती पूरी,अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई और एबीवीपी में कांटे की टक्कर

    डूसू चुनाव परिणाम में 7वें राउंड की काउंटिंग अध्यक्ष एनएसयूआई : विजय शंकर मीना 8216 एबीवीपी: यश डबास 8825 उपाध्यक्ष एबीवीपी : ईशू मौर्य 5739 एनएसयूआई: वीर चतरथ 1620 इंडस्ट्रीज़:…

    20वां रोजगार मेला: PM मोदी आज देंगे बड़ा तोहफा, 51 हजार से ज्यादा युवाओं को मिलेगा नियुक्ति पत्र

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को 20वें रोजगार मेला में अलग-अलग सरकारी संगठनों में नए भर्ती हुए युवाओं को 51,000 से ज्यादा नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। इसके साथ ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के…