अपहरण: बहला फुसलाकर प्यार के नाम पर एजेंडा चलाने वालों हो जाये सावधान घरों पर चलेगा बुलडोजर- और क्या बोले विधायक..

Spread the love

आदर्श कॉलोनी से नाबालिग को बहला फुसलाकर किए गए अपहरण के मामले में विधायक शिव अरोरा ने एसएसपी मंजूनाथ टीसी से मुलाकात की। विधायक ने एसएसपी से कहा कि रुद्रपुर क्षेत्र में नाबालिग बेटी का अपहरण सुनियोजित षड्यंत्र के तहत किया गया है। एक माह बाद भी बेटी का पता नहीं चलना चिंता का विषय है। विधायक ने कहा कि प्यार के नाम पर खास एजेंडा चला रहे लोगों के घर पर बुलडोजर चलेगा। विधायक ने कहा कि प्यार के नाम पर खास एजेंडा के लिए पर्दे के पीछे से फंडिंग और समर्थन करने वालों को गिरफ्तार किया जाए। विधायक ने कहा कि रुद्रपुर में इस तरह के लोगों को पनपने नहीं दिया जाएगा।

विधायक ने कहा कि अगर हमारी बेटी की जल्द से जल्द सकुशल वापसी नहीं हुई तो ऐसे लोगों के आशियाने पर बुलडोजर चलाने से पीछे नहीं हटा जाएगा। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने विधायक को बताया कि किशोरी की बरामदगी के लिए पांच टीमें गठित की गई हैं। लगातार दबिश देने की कार्रवाई चल रही है।


Spread the love
और पढ़े  अल्मोड़ा Accident: साकर गांव के पास ट्रक खाई में गिरा, चालक-परिचालक घायल
  • Related Posts

    धामी कैबिनेट का विस्तार-: शपथ ग्रहण होने के साथ ही नए मंत्रियों को मिला निजी स्टाफ, आदेश जारी

    Spread the love

    Spread the loveशपथ ग्रहण होने के साथ ही सरकार ने नए कैबिनेट मंत्रियों के लिए निजी स्टाफ की तैनाती भी कर दी है। सचिवालय प्रशासन विभाग ने तत्काल संबंधित अधिकारियों…


    Spread the love

    उत्तरकाशी- गंगोत्री और हर्षिल में बर्फबारी का सिलसिला जारी, हाईवे सुक्की टॉप में वाहनों के लिए हुआ बंद

    Spread the love

    Spread the love     उत्तरकाशी हर्षिल घाटी में शुक्रवार सुबह से लगातार जारी बर्फबारी के कारण गंगोत्री हाईवे सुक्की टॉप में वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *