Speech Case: रिहा हुए जितेंद्र नारायण त्यागी कोर्ट से मिली सशर्त जमानत,संतो ने शॉल ओढ़ाकर किया स्वागत

धर्म संसद में नफरती भाषण देने के मामले में रोशनाबाद जेल में बंद उत्तर प्रदेश शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी उर्फ वसीम रिजवी आज सशर्त जमानत पर जेल से रिहा हो गए हैं। जेल से रिहा होते ही उनका स्वागत और अभिनंदन करने के लिए अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी समेत कई संत हरिद्वार जिला कारागार के बहार पहुंचे।

संतो ने शॉल और माला ओढ़ाकर उनका स्वागत और अभिनंदन किया। इस दौरान जितेंद्र त्यागी ने कहा कि वह अब हिंदू समाज के लिए काम करना चाहते हैं। मदरसों पर पूछे गए सवाल के जवाब में बोलते हुए उन्होंने कहा कि मदरसों को लेकर वह पहले भी अपना बयान दे चुके हैं और आज भी वह उसी बयान पर कायम हैं कि मदरसों को खत्म कर दिया जाना चाहिए।

और पढ़े  उत्तराखंड: HC का फैसला, गंगा घाटों पर स्नान करने वालों की सुरक्षा को लेकर डीएम लेंगे निर्णय
  • Related Posts

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…

    उत्तराखंड: राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड से BJP के प्रत्याशी का नाम घोषित, दिनेश आर्य को टिकट

    भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने आज राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है। भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड से दिनेश आर्य को…