पंजाब में आप का चुनावी शंखनाद: आज जारी होगी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, टिकट बंटवारे पर दिल्ली में हुआ मंथन

पंजाब में आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनाव का शंख फूंक दिया है। टिकटों के बंटवारे पर दिल्ली में मंथन बैठक हुई। इसमें फैसला लिया गया कि विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट शनिवार 31 अक्तूबर को लगभग दोपहर 12 बजे जारी होगी। सीएम भगवंत मान ने इसकी जानकारी दी।

बताया जा रहा है कि पहले उन दावेदारों को प्राथमिकता दी जाएगी जो दो बार पहले विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं। इनमें से ज्यादातर को लगातार तीसरी बार मौका देने पर विचार किया जा सकता है।
आप के 94 विधायक हैं
पार्टी सबसे पहले अपने उम्मीदवारों की सूची जारी करना चाहती है। इससे पहले के चुनाव में भी आप अपने प्रत्याशियों की दूसरे दलों से पहले ही घोषणा करती रही है। 117 सदस्यों वाली विधानसभा में आप के 94 विधायक हैं।

पार्टी एक नवंबर से महिला मतदाताओं को समर्थन जुटाने और अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए एक विशेष अभियान भी शुरू कर रही है। पार्टी की महिला नेताओं और कार्यकर्ताओं को लोगों के बीच जाकर डोर टू डोर प्रचार तेज करने के लिए बोला गया है ताकि मावां-धीयां सत्कार योजना समेत आप सरकार के कार्यों को लोगों तक पहुंचाकर समर्थन जुटाया जा सके।

सीएम मान खुद भी प्रचार में जुट गए हैं और वह सभी हलकों में जाकर लोक मिलनी कर रहे हैं। आने वाले दिनों में आप प्रदेश में बड़ी रैलियां करने की भी तैयारी कर रही है जिसमें दिल्ली से वरिष्ठ नेता हिस्सा लेंगे।

सभी हलकों में प्रभारी लगाए जा रहे, फीडबैक ले रही पार्टी 
इसी तरह आप की तरफ से सभी हलकों में प्रभारियों का भी एलान किया जा रहा है ताकि जमीनी स्तर पर पार्टी की स्थिति मजबूत किया जा सके। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि ऐसा करके पार्टी ने हलकों में उम्मीदवारों की स्थिति स्पष्ट करनी शुरू कर दी है ताकि समय रहते प्रचार को धार दी जा सके। इसी तरह आप ने विधानसभा क्षेत्रों में सेक्टर प्रभारी भी लगाए हैं ताकि मतदाताओं से सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और पार्टी के कामकाज के बारे में फीडबैक लिया जा सके। इस फीडबैक रोजाना वरिष्ठ नेताओं तक भी पहुंचाया जा रहा है।

और पढ़े  पंजाब चुनाव: जो चुनाव हारे, उनसे जानीं कमजोर कड़ियां, वरिष्ठ कांग्रेसियों को दो टूक, वड़िंग को मिली ये सलाह

सभी विंगों में की जा रही पदाधिकारियों की नियुक्ति 
इसी तरह पार्टी की तरफ से सभी विंगों में पदाधिकारियों की नियुक्ति भी की जा रही है। महिला, युवा और व्यापार विंग के अलावा बड़ी संख्या में नशा मुक्ति मोर्चा के पदाधिकारियों का भी एलान किया जा रहा है। सभी पदाधिकारियों को जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं।

  • Related Posts

    पंजाब चुनाव: जो चुनाव हारे, उनसे जानीं कमजोर कड़ियां, वरिष्ठ कांग्रेसियों को दो टूक, वड़िंग को मिली ये सलाह

    पंजाब में कांग्रेस अपनी चुनावी रणनीति को धार दे रही है। नए प्रभारी और नए अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद अब सूबे में वरिष्ठ नेताओं के दौरे शुरू होंगे लेकिन…

    चंडीगढ़ में मुठभेड़: नैतिक मर्डर के आरोपी ने चलाई गोली, एएसआई बाल-बाल बचे, जवाबी फायरिंग में शूटर घायल

    चंडीगढ़ के नैतिक हत्याकांड के आरोपी और ऑपरेशन सेल की टीम के बीच शनिवार सुबह मुठभेड़ हो गई। टीम आरोपी शूटर अर्शमेहर और मनमेहर को सेक्टर 50 में हथियार रिकवरी…