आम आदमी पार्टी: पूर्व शिक्षा मंत्री सीएम मनीष सिसोदिया- प्राइवेट स्कूल शिक्षा के मंदिर नहीं, माफिया के अड्डे बनते जा रहे

Spread the love

 

 

म आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के पूर्व शिक्षा मंत्री सीएम मनीष सिसोदिया ने प्राइवेट स्कूलों की बात करते हुए एक बार फिर रेखा सरकार को घेरा है। सिसोदिया का कहना है कि भाजपा सरकार मे प्राइवेट स्कूल माफिया के अड्डे बनते जा रहे हैं। आप नेता ने सोशल मीडिया प्लेटफोर्म एक्स पर एक यूजर द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा सरकार पर हमला बोला है।

दरअसल, एक्स पर एक यूजर ने वीडियो पोस्ट करते हुए दावा किया कि प्रशांत विहार के एक स्कूल में बच्चों को छुट्टी के बाद जबरन रोके रखा गया क्योंकि वे स्कूल वैन से नहीं आते। जिसके बाद आप नेता मनीष सिसोदिया ने इसपर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, ‘दिल्ली में छोटे-छोटे मासूम बच्चों को छुट्टी के बाद स्कूल में रोककर रखने की सजा दी गई। इसलिए क्योंकि उनके माता-पिता स्कूल वैन के नाम पर प्राइवेट स्कूल की से लूट बचाना चाहते हैं और खुद उन्हें स्कूल छोड़ने आते हैं।’

 

आप नेता ने रेखा सरकार को घेरते हुए आगे लिखा, ‘भाजपा सरकार में दिल्ली के प्राइवेट स्कूल शिक्षा के मंदिर नहीं, माफिया के अड्डे बनते जा रहे हैं। बच्चों को डराकर, अभिभावकों को धमकाकर भाजपा कौन सी क्रांति लाना चाहती है? शर्म लिहाज या मानवता नाम को कोई चीज है दिल्ली की इस भाजपा सरकार में।’


Spread the love
और पढ़े  आतंकी साजिश नाकाम-: ISI के लिए जासूसी करने वाले मॉड्यूल का भंडाफोड़, CCTV से पाकिस्तान भेज रहे थे लाइव फीड
  • Related Posts

    सुप्रीमकोर्ट- वकील ने दायर की अलग-अलग 25 जनहित याचिकाएं, पहले भी कर चुके थे अटपटी मांग, SC ने दी यह सलाह

    Spread the love

    Spread the loveसुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को 25 अलग-अलग जनहित याचिकाएं दायर करने वाले वकील को सलाह दी कि उन्हें अदालत में आने के बजाय संबंधित अधिकारियों से संपर्क करना…


    Spread the love

    आतंकी साजिश नाकाम-: ISI के लिए जासूसी करने वाले मॉड्यूल का भंडाफोड़, CCTV से पाकिस्तान भेज रहे थे लाइव फीड

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। स्पेशल सेल ने एक बड़े अंतरराज्यीय जासूसी और हथियारों की तस्करी के मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। यह मॉड्यूल पाकिस्तान की खुफिया…


    Spread the love