लाश पर बैठकर महिला ने अपने पति की कर दी निर्मम हत्या,ईंट मारकर सिर फोड़ा, भेजा निकाल फेंका

Spread the love

लाश पर बैठकर महिला ने अपने पति की कर दी निर्मम हत्या,ईंट मारकर सिर फोड़ा, भेजा निकाल फेंका

शाहजहांपुर में खाना खाने को लेकर विवाद के बाद एक महिला ने पति पर ईंट से वार कर दिया। महिला ने पति की ईंट से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। हत्या करने के दौरान महिला का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि महिला अपने पति की लाश पर बैठकर उसकी निर्मम हत्या कर चुकी है। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो पुलिस को आरोपी महिला पति की लाश पर बैठी मिली। रो-रोकर पुलिस से भी महिला कुछ कहते सुनाई दे रही है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत मे लिया
थाना रौज़ा के हथौडा के रहने वाले
सत्यपाल की पत्नी सावित्री ने हत्या
कर दी। घटना के सम्बंध मे बताया गया ।पति पत्नी के बीच आये दिन झगड़ा होता रहता था । महिला का पति सत्यपाल हथौडा में स्टेडियम में काम करता था पति शराब का आदी था । शराब पीकर जब वह घर आता था किसी न किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगडा होता था ।झगडे से परेशान सत्यपाल के बच्चे दादी के पास रहते है ।सत्यपाल और उसकी पत्नी सावित्री दूसरे मकान मे अलग रहते थे । आज दोनों के बीच घर के अन्दर काफी झगड़ा हुआ। जिसके बाद पत्नी ने सत्यपाल को ईट से सर पर कई बार हमला कर उसकी हत्या कर दी ।पत्नी ने अपने पति को घर के अन्दर से खींचकर बाहर गेट पर उसे गिरा दिया तथा सीने पर बैठकर पति के सिर को पत्थर से जब तक कुचलती रही। जब तक उसकी मौत नही हुई । इसके बाद उसने अपने हाथ से उसका भेजा निकालकर बाहर फेंक दिया । सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुची। इस पुरे
हत्या की वारदात का वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने पत्नी को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज किया।
थाना रोजा प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि थाना रोजा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हथोड़ा बुजुर्ग निवासी सत्यपाल उर्फ मुंगरी (40) परमवीर चक्र जदुनाथ सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम हथौड़ा में चतुर्थ कर्मचारी के संविदा पद पर कार्य करता था। आज वह जब स्टेडियम से घर आया तो उसकी पत्नी गायत्री ने ईट से वार करके उसको मौत के घाट उतार दिया।

और पढ़े  UP कैबिनेट: बुजुर्ग महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा, संतान को संपत्ति से कर सकेंगे बेदखल, पढ़ें..

Spread the love
  • Related Posts

    कौशाम्बी जिले में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, 5 की मौत और कई की हालत गंभीर

    Spread the love

    Spread the loveपिपरी थाना क्षेत्र के मनौरी बाजार में सोमवार दोपहर करीब 12 बजे एक पटाखा फैक्टरी में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगते ही फैक्टरी में रखे…


    Spread the love

    अयोध्या- गुरु की स्मृतियों में भावुक हुई अयोध्या की संत परंपरा, 12वीं पुण्यतिथि पर याद किए गए जगद्गुरु स्वामी कमलाकांताचार्य

    Spread the love

    Spread the love   उत्तर तोताद्रिमठ में श्रद्धांजलि सभा, संतों ने पुष्प अर्पित कर किया नमन; पीठाधीश्वर स्वामी अनंताचार्य बोले—गुरुदेव के उपदेश और आशीर्वाद आज भी हमारा मार्गदर्शन कर रहे…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *