गाजियाबाद- मोदीनगर में दर्दनाक हादसा, कार ने मारी बाइकों को टक्कर, 3 कांवड़ियों की मौत और दो घायल

 

गाजियाबाद जिले के मोदीनगर में बड़ा हादसा हुआ है। हादसे में तीन कांवड़ियों की मौत हो गई। जबकि दो बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर मोदीनगर के भोजपुर के कलछीना गांव के पास बीती रात करीब तीन दर्दनाक हादसा हुआ। बाइक पर हरिद्वार से जल लेकर आ रहे पांच कांवड़ियों को कार ने टक्कर मार दी।
हादसे में तीन की मौत हो गई और दो घायल हो गए। मृतक देवेंद्र(40), हरेंद्र(38) और अजय (24) फरीदाबाद के रहने वाले थे। एक बाइक पर तीन युवक जबकि दूसरी पर दो युवक सवार थे। फिलहाल पुलिस ने दो घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
और पढ़े  UP फतह के लिए भाजपा का गुजरात फॉर्मूला: नौ रिपीट रणनीति, 100 से अधिक विधायकों का पत्ता होगा साफ
  • Related Posts

    प्रदेश में कल से सक्रिय होने जा रहा है नया विक्षोभ, हवाओं के साथ इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

    राज्य में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। उत्तरी पाकिस्तान के ऊपर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अगले 24 घंटे बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तेज झोंकेदार हवाओं…

    नीला ड्रम केस: सौरभ के टुकड़े करने वाली पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी को आज मिलेगी सजा

    ब्रह्मपुरी में सौरभ राजपूत की हत्या करने वाली पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को बुधवार को उनके गुनाह की सजा मिलेगी। तीन मार्च 2025 की रात दोनों…