अयोध्या- लंका विजय में रामसेतु निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाली गिलहरी को भी रामजन्मभूमि में मिला विशिष्ट स्थान

Spread the love

 

लंका विजय में रामसेतु निर्माण के दौरान अपनी अहम भूमिका निभाने वाली गिलहरी को भी अब राम मंदिर ट्रस्ट ने विशेष स्थान दिया है। ट्रस्ट ने उसे अंगद टीले पर स्थापित किया है जहां से वह मंदिर की ओर निहारती नजर आ रही है। राम मंदिर भवन निर्माण समिति की बैठक में शामिल होने अयोध्या पहुंचे समिति अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि मंदिर अपने पूर्णता की ओर बढ़ रहा है और अब इसकी गुणवत्ता की जांच शुरू की जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी तैयारियां तेज हैं।

राम मंदिर की चार किलोमीटर लंबी बाउंड्रीवॉल के पास बनाए जाएंगे 25 वॉच टॉवर चार किलोमीटर लंबी बाउंड्रीवॉल के पास 25 वॉच टॉवर बनाए जाएंगे। साथ ही पुलिस बूथ को भी समन्वय के साथ सही स्थान पर स्थापित करने की योजना पर काम चल रहा है। सुरक्षा ढांचे की रूपरेखा को लेकर कल जिला प्रशासन के साथ विस्तृत बैठक होगी।

नृपेंद्र मिश्र ने कहा कि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु रामलला के दर्शन के बाद अयोध्या में और क्या देखें, यह सोचना आवश्यक है इसलिए अयोध्या को पर्यटन की सर्वोत्तम नगरी बनाने की योजना पर भी काम होना चाहिए। इसके साथ ही संग्रहालय में रामायण से जुड़ी मूल प्रतियों को रखा जाएगा। सभी प्रदेश सरकारों से इसकी प्रति उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया है। वहीं, 15 अक्तूबर तक गेट नंबर 11 का निर्माण पूरा कर उसका नामकरण भी कर दिया जाएगा।

Spread the love
और पढ़े  Noida- फेज 2 में स्थिति सामान्य, नोएडा में भारी पुलिस बल तैनात, कंपनियों को किया गया बंद
  • Related Posts

    रोडवेजकर्मियों की मृत्यु होने पर अंतिम संस्कार के लिए मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायता राशि में हुई वृद्धि

    Spread the love

    Spread the loveरोडवेजकर्मियों की मृत्यु होने पर उनके अंतिम संस्कार के लिए दी जाने वाली सहायता राशि में वृद्धि की गई है। अब ऐसी स्थिति में 20 हजार रुपये की…


    Spread the love

    7 साल की उम्र में गवाएं दोनों हाथ, मुआवजे की आस में चली गई जान, अब हाईकोर्ट से आया फैसला

    Spread the love

    Spread the loveफरवरी 1997 में पप्पू सात साल का था। वह घर के बाहर खेल रहा था। बिजली विभाग की ओर से गली में सड़क पर ही ट्रांसफाॅर्मर रखा गया…


    Spread the love