भेड़ चराते समय ट्रेन की चपेट में आने से मृतक दो सगे भाइयों लल्लन पाल व तुलसीराम पाल के परिजन से सपा का प्रतिनिधि मंडल मिला।

भेड़ चराते समय ट्रेन की चपेट में आने से मृतक दो सगे भाइयों लल्लन पाल व तुलसीराम पाल के परिजन से सपा का प्रतिनिधि मंडल मिला।

अयोध्या विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रसड़ा निवासी भेड़ चराते ट्रेन की चपेट में आने से मृतक दो सगे भाइयों लल्लन पाल व तुलसीराम पाल के परिजन से सपा का प्रतिनिधि मंडल मिला।

पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय पवन के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने घर पहुंचकर पीड़ित परिजन को ढांढस बंधाया और सरकार से मुआवजे की मांग की। सपाइयों ने हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रतिनिधि मंडल में शामिल जगन्नाथ पाल, मनोज , विजय बहादुर वर्मा, मोहम्मद शोएब खान व अशोक पाल पीड़ित परिवार से मिले। इस मौके पर पूर्व मंत्री पाण्डेय ने पीड़ित परिवार की सरकार से मदद की मांग करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार गरीब, किसानों महिलाओं और युवाओं के दुख-दर्द की ओरध्यान नहीं दे रही है। इस दौरान तरजीत गौड़, बलराम यादव, मोहम्मद अपील बबलू, सनी यादव, वीरेंद्र वर्मा, तिलकराम, राघव राम वर्मा, रमेश सिंह मौजूद रहे।

.

और पढ़े  अयोध्या: रामलला के दर्शन होंगे और भी आसान, अब 90 दिन पहले बुक कर सकेंगे दर्शन पास
  • Related Posts

    भीषण हादसा: कार-टेंपो की जोरदार भिड़ंत, 3 लोगों की मौत, 16 घायल, चीखों से दहला इलाका

    रेणुकूट-बीजपुर मार्ग पर नधिरा मोड़ के पास मंगलवार को कार और टेंपो की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 16 लोग घायल हो…

    UP- मूली उखाड़ने खेत गईं सास-बहू की मौत: युवती के सामने गई मां और भाभी की जान, बचाने के चक्कर में खुद झुलसी

    गाजियाबाद स्थित राजनगर एक्सटेंशन के भोवापुर गांव में गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) के ठेकेदार की लापरवाही ने दो महिलाओं की जान ले ली, जबकि एक युवती झुलस गई। तीनों सड़क…