रिश्तो को शर्मसार करने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया ..

Spread the love

अयोध्या-
रिश्तो को शर्मसार करने वाला सनसनीखेज का मामला सामने आया हैं।एक पति ने अपनी पत्नी को चलती ट्रक के सामने धकेल दिया और मौके से फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू की. पुलिस ने वारदात स्थल के पास लगे सीसीटीवी को खंगाला, तो पुलिस कर्मियों के भी रोंगटे खड़े हो गए.पुलिस के द्वारा बताया गया कि महिला को उसके ही पति ने ट्रक के सामने धक्का दिया था. इसके बाद आरोपी पति फरार हो गया था. पुलिस ने हत्यारे पति को गिरफ्तार कर लिया. मृत महिला के परिवार के लोगों ने आरोपी पति पर दहेज उत्पीड़न और हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।वही अयोध्या डीएसपी डॉ राजेश तिवारी ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस तो वहां पर पति मौजूद नहीं था। आरोपी पति घूमने के बहाने अपनी पत्नी को लेकर नेशनल हाईवे पर गया और जहां पर आरोपी पति ने पत्नी को ट्रक के आगे धक्का दे दिया। आरोपी पति पर हत्या का मुकदमा दर्ज करके जेल भेजा गया है। पता लगा है कि दोनों लोग बिहार से यहां घूमने आए थे। हाईवे पर ही एक लॉज में रुके थे।बता दें कि बिहार के थाना शिवहर जनपद से अयोध्या घूमने के बहाने पत्नी को लेकर आया था।मृतका को उसके ही पति ने ट्रक के आगे धकेल करके हत्या को दुर्घटना का स्वरूप देने की नियत से 1 अगस्त की सुबह 4:30 बजे वह अपनी पत्नी को मॉर्निंग वॉक के बहाने राष्ट्रीय राजमार्ग पर ले गया था। दरअसल मृतका और उसके पति में पहले से ही अनबन चल रही थी।आरोपी पति बिहार का निवासी है उसके ऊपर मृतका के परिजनों ने दहेज उत्पीड़न कि शिकायत पहले से ही दर्ज कराई थी। 

और पढ़े  बरेली में खुले नाले में गिरे युवक का नहीं मिल सका सुराग, बचाव अभियान में जुटे 80 कर्मचारी

Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या: रामनवमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब।

    Spread the love

    Spread the love  रामनवमी पर अयोध्या में श्रद्धा का विशाल जनसैलाब उमड़ा।ब्रह्म मुहूर्त से ही लाखों श्रद्धालु सरयू नदी के घाटों पर स्नान के लिए पहुंचे।सरयू स्नान और दान को…


    Spread the love

    अयोध्या- पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने रामलला के दर्शन-पूजन किये, बोले- रामनवमी पर अयोध्या आना मेरा सौभाग्य

    Spread the love

    Spread the love  वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह रामनवमी के अवसर पर अयोध्या पहुंचे, जहां उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि में रामलला के दर्शन-पूजन किए। इसके…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *