हरिद्वार- बैरागी कैंप क्षेत्र में टेंट के गोदाम में लगी भीषण आग, लपटें और धुएं का गुबार देख मची अफरा तफरी

 

 

बैरागी कैंप क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक टेंट के एक गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर से ही दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के इलाके में दहशत फैल गई।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग हरकत में आया और मौके पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां भेजी गईं। दमकल कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

 

बैरागी कैंप में बने गोदाम में बड़ी मात्रा में टेंट और अन्य ज्वलनशील सामग्री रखी हुई थी, जिसके कारण आग तेजी से फैल गई। दमकल विभाग की टीम आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

एहतियातन आसपास के क्षेत्र को खाली कराया गया है, ताकि किसी तरह की जनहानि न हो। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि गोदाम में रखे सामान को भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।

और पढ़े  हल्द्वानी: हकीम के पास इलाज कराने गई महिला की मौत, मालिश के दौरान पहलवान ने मोड़ी गर्दन, हुई मौत
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…