भारतीय मूल के शख्स ने पत्नी समेत 4 रिश्तेदारों को उतारा मौत के घाट, बच्चों ने अलमारी में छिप बचाई जान

Spread the love

मेरिका के जॉर्जिया राज्य में कथित पारिवारिक विवाद के चलते गोलीबारी में मारे गए लोगों में एक भारतीय नागरिक भी शामिल था। अटलांटा में भारतीय मिशन ने यह जानकारी दी।

भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने क्या कहा?
स्थानीय मीडिया के अनुसार, इस गोलीबारी में शुक्रवार सुबह (स्थानीय समय) चार लोग मारे गए। घटना के समय घर में तीन बच्चे मौजूद थे। अटलांटा में भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने इस गोलीबारी पर गहरा दुःख जताते हुए कहा कि कथित शूटर को गिरफ्तार कर लिया गया है और मृतकों के परिवार को हरसंभव सहायता प्रदान की जा रही है।

 

महावाणिज्य दूतावास ने एक्स पर कहा, ‘हमें गोलीबारी की घटना पर गहरा दुःख है, जो कथित पारिवारिक विवाद से जुड़ी थी और इसमें मारे गए लोगों में एक भारतीय नागरिक भी शामिल था। कथित शूटर को गिरफ्तार कर लिया गया है और मृतकों के परिवार को हरसंभव सहायता प्रदान की जा रही है।’

गोलीबारी में कौन-कौन मारे गए?
स्थानीय मीडिया ‘फॉक्स5 अटलांटा’ के मुताबिक, संदिग्ध की पहचान अटलांटा के विजय कुमार (51 वर्षीय) के रूप में हुई। ग्विनेट काउंटी पुलिस के मुताबिक, मृतकों में विजय कुमार की पत्नी मीमू डोगरा (43 वर्षीय), गौरव कुमार (33 वर्षीय), निधि चंदर (37 वर्षीय) और हरीश चंदर (38 वर्षीय) शामिल हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, संदिग्ध पर चार लोगों की जान लेने, बच्चों के साथ बुरा व्यवहार करने और जानबूझकर मारने जैसे कई गंभीर आरोप लगे हैं।

पुलिस अधिकारियों ने क्या बताया?

  • पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को सुबह ढाई बजे ब्रुक आइवी कोर्ट के 1000 ब्लॉक से एक फोन कॉल मिलने पर वे मौके पर पहुंचे।
  • उन्होंने बताया कि वहां पहुंचने पर चार वयस्कों के शव मिले, जिन पर गोलियों के निशान थे।
  • अधिकारियों ने बताया कि घटना के समय घर में तीन बच्चे भी मौजूद थे, जिन्होंने अपनी सुरक्षा के लिए अलमारी में छिपकर बचाव किया।
और पढ़े  Hormuz: भारत के लिए ईरान ने खोला होर्मुज, निर्बाध आ जा सकेंगे जहाज..

Spread the love
  • Related Posts

    Pollution: 1 अप्रैल से धूल और मलबा फैलाने पर होगी कार्रवाई, CCTV कैमरों से की जाएगी निगरानी

    Spread the love

    Spread the love   दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने निर्माण और तोड़फोड़ (सीएंडडी) गतिविधियों को लेकर सख्त निर्देश जारी…


    Spread the love

    एलपीजी संकट: मुंबई में चोरी हो गए 27 गैस सिलेंडर, पुलिस की जांच शुरू

    Spread the love

    Spread the loveमुंबई के कांदिवली (पश्चिम) इलाके में एक डिलीवरी टेंपो से 27 एलपीजी सिलेंडर चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस घटना की गंभीरता से जांच…


    Spread the love