Bank Holiday: आज शनिवार को पूरे देश के बैंक बंद हैं या खुले हैं? देखें छुट्टियों वाली लिस्ट

अगर पिछले कुछ साल पीछे जाएंगे तो देखेंगे कि लगभग सभी काम ऑफलाइन होते थे। जैसे, बैंकिंग से जुड़े काम। पैसे जमा करवाने से लेकर अपने बैंक खाते से पैसे निकालने तक जैसे कामों को ऑफलाइन ही करना पड़ता था।

लोगों को हर एक काम के लिए बैंक ही जाना पड़ता था, लेकिन जैसे-जैसे समय बदला है वैसे-वैसे चीजें बदली हैं और अब बैंक से जुड़े अधिकतर काम ऑनलाइन हो जाते हैं। पर डिमांड ड्राफ्ट यानी डीडी बनवाने जैसे कई अन्य कामों के लिए अभी भी बैंक जाना पड़ता है। इसलिए अगर आप आज यानी शनिवार के दिन बैंक जाने वाले हैं या बैंक जाने का प्लान कर रहे हैं, तो पहले ये जरूर चेक कर लें कि आज बैंक खुले हैं या बंद हैं।

 

क्या आज बैंक बंद हैं या खुले हैं?

  • आज यानी 24 जनवरी 2026 को पूरे देश के बैंक बंद रहेंगे
  • आज महीने का चौथा शनिवार होने की वजह से सभी बैंकों का अवकाश है
  • इसलिए अगर आप आज बैंक जाने का प्लान कर रहे हैं, तो न जाएं

 

क्या ऑनलाइन कामों पर पड़ेगा असर?

  • आज महीने के चौथे शनिवार की वजह से बैंकों की छुट्टी है
  • इसलिए बैंक में ऑफलाइन काम नहीं हो पाएंगे
  • पर ऑनलाइन काम रोजाना की तरह जारी रहेंगे
  • एप, नेट बैंकिंग आदि के जरिए आप बैंकिंग से जुड़े काम कर सकते हैं, इन पर आज की छुट्टी का कोई असर नहीं पड़ेगा

 

क्या कल खुलेगा बैंक?

  • अगर आप कल यानी 25 जनवरी 2026 को बैंक जाने का सोच रहे हैं, तो जान लें कल भी बैंक बंद हैं
  • 25 जनवरी को रविवार का अवकाश होने की वजह से देश के सभी बैंक पूरी तरह से बंद रहेंगे
  • इसलिए आप कल भी बैंक नहीं जा सकते
और पढ़े  SIR-यूजीसी बन सकते हैं सिरदर्द: नवीन बोले- सीएम योगी को पीएम मोदी का पूरा आशीर्वाद, दूरी की खबरें भ्रामक

 

  • Related Posts

    पश्चिम बंगाल: पूर्व टीएमसी सांसद और अभिनेत्री कोयल मल्लिक भाजपा में शामिल, राज्यसभा की भी हैं उम्मीदवार

    बंगाली फिल्म अभिनेत्री रुक्मिणी मल्लिक(कोयल मल्लिक) सोमवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं। पार्टी ने उन्हें आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया था, जिसके एक दिन बाद…

    प्रेमी युगल का कत्ल: 36 साल का संदीप और 25 की कविता, 8 माह से लिव-इन-रिलेशन में रह रहे थे, दोस्त ने की हत्या!

    दिल्ली से हसनगढ़ दोस्तों से मिलने आए नेबसराय निवासी संदीप (36) और उसकी महिला मित्र कविता (25) की हत्या की गई है। कविता मूलरूप से यूपी के अलीगढ़ की बताई…