अयोध्या में जल्द ही राम की पैड़ी पर बनेगी मुंबई के जुहू जैसी ‘चौपाटी’

Spread the love

अयोध्या में जल्द ही राम की पैड़ी पर बनेगी मुंबई के जुहू जैसी ‘चौपाटी’

-सीएम योगी के विजन अनुसार, पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए रामनगरी में की जा रही है नई व्यवस्था

-उत्तर प्रदेश आवास विभाग ने अयोध्या विकास प्राधिकरण के प्रस्ताव को मंजूरी देने के साथ ही परियोजना के लिए बजट किया पास

-राम की पैड़ी पर बनने वाली चौपाटी पर 84 स्थायी व अस्थायी दुकानों के माध्यम से विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का लोग उठा सकेंगे लुत्फ

-तेज गति से परियोजना को आगे बढ़ाने पर हो रहा कार्य, 45 प्रतिशत कार्य हुआ पूरा, बाकी निर्माण व विकास कार्यों को भी जल्द पूरा कराने पर फोकस

राम नगरी में रामलला की स्थापना के बाद से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विकास के विजन को मानों पंख लग गये हैं। अयोध्या में अवस्थापना, पर्यटन समेत विभिन्न प्रकार की सुविधाओं का विकास किया जा रहा है और सभी निर्माण कार्यों की गति में तेजी लायी जा रही है। इसी क्रम में, अब जल्द ही मुंबई के जुहू चौपाटी की तर्ज पर चौपाटी तैयार की कार्ययोजना पर भी कार्य हो रहा है। यह चौपाटी सरयू नदी के किनारे राम की पैड़ी पर बनने जा रही है। उत्तर प्रदेश आवास विभाग ने अयोध्या विकास प्राधिकरण (एडीए) के प्रस्ताव को मंजूरी देने के साथ ही अब 4.65 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। अयोध्या विकास प्राधिकरण सरयू नदी के किनार राम की पैड़ी के एक सेक्शन को शानदार चौपाटी में परिवर्तित करता चाहता हैं जहां देश व दुनिया से आने वाले सैलानियों के साथ स्थानीय लोग भी स्वच्छता के साथ निर्मित विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का आनंद उठा सकेंगे।

और पढ़े  अयोध्या: नरपत डुकिया को राम मंदिर संचालन- प्रबंधन की कमान, SIT ने देखे दान में मिले आभूषण

आवास विभाग ने दी परियोजना को मंजूरी, दीपोत्सव तक हो जाएगा तैयार
आवास विभाग ने एडीए की इस परियोजना के लिए 04.65 करोड़ रुपए की धनराशि को मंजूरी दे दी है। उल्लेखनीय है कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही अयोध्या में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या कई गुना बढ़ गयी है। वर्तमान समय में हर दिन लाखों लोग अयोध्या पहुंच रहे हैं। ऐसे में, योगी सरकार ने कम खर्च में श्रद्धालुओं को अधिक से अधिक सुविधाओं का लाभ देने की कोशिश कर रही है। इसी क्रम में को चौपाटी के तर्ज पर फूडिंग एरिया को विकसित करने की योजना बनायी गयी है। यहां छोटी-छोटी स्थायी व अस्थायी दुकानें बनायी जाएंगी। इन दुकानों पर अयोध्या के लोकल व्यंजनों के साथ-साथ अन्य विविध प्रकार के व्यंजन भी मिलेंगे। चौपाटी के लिए चिह्नित क्षेत्र का सौन्दर्यीकरण तो किया ही जाएगा, साथ ही स्वच्छता के विभिन्न पहलुओं का भी खास ख्याल रखा जाएगा, ताकि इधर-उधर गंदगी न फैल सकें। यहां 84 दुकानें व रेस्टोरेंट बनाए जाएंगे। इसके अलावा यहां पार्किंग की भी सुविधा दी जाएगी। एडीए के सचिव सत्येंद्र सिंह ने बताया की चौपाटी के निर्माण व विकास का कार्य अब तक 45 प्रतिशत पूरा हो गया है। दीपोत्सव से पहले राम की पैड़ी पर भव्य चौपाटी का पर्यटक आनंद ले सकेंगे।

सरयू तट के किनारे बनाए जाएंगे चबूतरे
राम की पैड़ी पर कुछ जगहें ऐसी भी होंगी जहां सिर्फ चबूतरे बनाए जाएंगे ताकि लोग यहां बैठकर शांति से कुछ वक्त सरयू तट पर बीता सकें। कुछ जगहों पर आधुनिक डिजाइन वाले ठेलों का संचालन भी किया जाएगा। यहां गंदगी को फैलने से रोकने के लिए जगह-जगह डस्टबिन रखवाया जाएगा। साथ ही, पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखकर विभिन्न प्रकार के निर्माण व विकास कार्यों को भी पूर्ण कराया जाएगा।

और पढ़े  बदायूं के कछला घाट पर पहुंचे 6 लाख कांवड़िये, तीन किमी तक लगा जाम, रात में डीएम-एसएसपी ने संभाली कमान

Spread the love
  • Related Posts

    निजी स्कूलों में स्क्रीन टाइम तय, अब बोर्ड पर ही पढ़ाएंगे गुरु जी, जिला प्रशासन तैयार कर रहा गाइडलाइन

    Spread the love

    Spread the loveनोएडा और ग्रेटर नोएडा के निजी स्कूल बच्चों को अधिक देर तक स्क्रीन के माध्यम से नहीं पढ़ा सकेंगे। उन्हें बोर्ड का प्रयोग करना होगा। इस संबंध में जिला…


    Spread the love

    स्पेशल 26 की तर्ज पर फर्जी पुलिस बनकर किया अगवा, पांच गिरफ्तार और दो की तलाश

    Spread the love

    Spread the loveस्पेशल 26 फिल्म की तरह फर्जी पुलिस बनकर जीएसटी सलाहकार को अगवा कर फिरौती वसूली का खुलासा हुआ है। महंगे शौक की वजह से कर्ज में डूबे आरोपियों…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *