हल्द्वानी:  सीएससी केंद्रों पर प्रशासन की कार्रवाई, निलंबित होंगे लाइसेंस

Spread the love

ल्द्वानी में सीएससी सेंटरों में अनियमितताएं चरम पर हैं। अधिकारियों ने जांच शुरू की तो एक के बाद एक गड़बड़ियां सामने आ रही हैं। बृहस्पतिवार को यहां खानचंद्र मार्केट में जांच हुई तो पता चला कि नैनीताल में सीएससी केंद्र संचालन के लिए लाइसेंस दिया गया है, मगर सेंटर हल्द्वानी में चल रहा है। ऐसे दो सेंटर संचालकों के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

उपजिलाधिकारी राहुल शाह ने बताया कि खानचंद्र मार्केट में दो केंद्रों में गड़बड़ियां मिलीं। एक केंद्र का लाइसेंस नैनीताल के नाम से जारी हुआ था लेकिन उसे खानचंद्र मार्केट में चलाया जा रहा था। इसका लाइसेंस निरस्त किया जाएगा। एक केंद्र में दस्तावेजों का रखरखाव सही से नहीं किया गया था। उन्होंने बताया कि दोनों मामलों में केंद्र संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

रामनगर\कालाढूंगी। एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि रामनगर के कानिया, गूलरघट्टी, घासमंडी समेत नौ सीएससी सेंटरों पर छापा मारा गया। गूलरघट्टी के एक सेंटर पर रेट लिस्ट चस्पा नहीं होने, रजिस्टर का रखरखाव नहीं होने, लोकेशन आईडी नहीं दिखाने पर उसे सीज किया गया है। कालाढूंगी में एसडीएम विपिन चंद्र पंत ने तीन कॉमन सर्विस सेंटर का औचक निरीक्षण किया गया। सलमान कंप्यूटर सेंटर से 26 आधार कार्ड कब्जे में लिए गए हैं। एसडीएम ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी। इस दौरान राजस्व निरीक्षक फैजान खान, राजस्व उप निरीक्षक तारा चंद्र घिल्डियाल, जितेन्द्र मिश्रा, हरीश गिरी शामिल रहे।


Spread the love
और पढ़े  काशीपुर- पेंट कारोबारी को फंसाकर पांच लाख वसूले, प्राथमिकी दर्ज, दो महिला समेत 4 लोगों पर आरोप
  • Related Posts

    जर्जर जमरानी नहरों के कायाकल्प के लिए 300 करोड़ मंजूर, किसानों को होगा फायदा

    Spread the love

    Spread the loveदशकों से जर्जर पड़ी जमरानी बांध परियोजना की नहरों पर अब विकास की बौछार होने वाली है। राज्य सरकार ने इन नहरों के कायाकल्प के लिए 300 करोड़…


    Spread the love

    जहां सबसे अधिक वोट काटने के आवेदन, वहां मंडलायुक्त करेंगे जांच, बैठक में SIR पर समीक्षा

    Spread the love

    Spread the loveमुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने सोमवार को सचिवालय में सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी…


    Spread the love