विकासनगर: प्लाट में झाड़ियों के बीच मिला नवजात का आधा खाया हुआ शव, कुत्ता लेकर आया था

 

हसपुर कोतवाली क्षेत्र की टीचर्स कॉलोनी में एक प्लाट में नवजात का आधा खाया हुआ शव मिला है। कोतवाली प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। शिव मंदिर के सामने वाली सड़क के किनारे खाली प्लाट में झाड़ियों में बच्चे के शरीर का आधा हिस्सा पड़ा था।

शव को किसी जानवर ने खाया हुआ था। कुछ लोगों ने बताया कि शव को कुत्ता लेकर आया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ बच्चे को त्यागने के इरादे से छोड़ने संबंधी धारा में प्राथमिकी दर्ज की है। वहीं, आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

और पढ़े  उत्तराखंड: दोस्तों के साथ गोवा निकला था दीपक, रेलवे पटरी पर मिला लहूलुहान शव, मौत की गुत्थी सुलझाने में पुलिस
  • Related Posts

    देहरादून: 12 एएसपी के तबादले, सुयाल देहरादून के एसपी सिटी बने, स्वतंत्र को देहात की जिम्मेदारी, देखें…

    गृह विभाग ने सोमवार को 12 अपर पुलिस अधीक्षकों (एएसपी) के तबादले किए हैं। देहरादून के नए एसपी सिटी शेखर चंद्र सुयाल होंगे। सुयाल के पास हरिद्वार एसपी देहात का…

    उत्तराखंड: छत्तीसगढ़ पहुंचा देहरादून के पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल, राज्य के विकास मॉडल का करेगा अध्ययन

    छत्तीसगढ़ पहुंचा देहरादून के पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल अपने छह दिवसीय दौरे के दौरान राज्य के विकास मॉडल का अध्ययन करेगा। प्रेस सूचना ब्यूरो देहरादून की ओर से आयोजित यह अध्ययन…