हल्द्वानी/ रामनगर: Saurabh Joshi: शादी से पहले यूट्यूबर सौरभ ने मांगी पुलिस सुरक्षा,सक्रिय हुआ खुफिया तंत्र

 

ल्द्वानी के यूट्यूबर और व्लॉगर सौरभ जोशी ने अपने विवाह से पहले पुलिस से सुरक्षा मांगी है। अंदर खाने पुलिस ने भी खुफिया तंत्र को एक्टिवेट कर दिया है। विवाह स्थल के आसपास संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने की तैयारी है। समारोह स्थल के साथ ही कई चीजों को भी गोपनीय रखा जा रहा है।

बीते सितंबर में सौरभ जोशी से पांच करोड़ की रंगदारी मांगी गई। मामले में गैंगस्टर हिमांशु भाऊ का नाम चर्चा में आया था। सौरभ कुछ दिनों में हल्द्वानी निवासी अवंतिका भट्ट के साथ परिणय सूत्र में बंधने वाले हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा के लिए परिजन चिंतित हैं। किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचने के लिए बीते दिनों दोनों के परिजनों ने पुलिस अधिकारियों से मिलकर सुरक्षा की मांग की है।

सुरक्षा की दृष्टि से विवाह समारोह की सारी चीजें गोपनीय रखी गई हैं। समारोह में भी करीब 20 लोगों के ही शामिल होने की बात सामने आ रही है। एक पुलिस अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि यह हाई सिक्योरिटी का मामला है। सुरक्षा पर पुलिस कार्य कर रही है।

और पढ़े  उत्तराखंड: पूर्व cm हरीश रावत के पीए रहे चंदन सिंह जीना के घर ED का छापा, मिला सोना और इम्पोर्टेड घड़ियां
  • Related Posts

    देहरादून: 12 एएसपी के तबादले, सुयाल देहरादून के एसपी सिटी बने, स्वतंत्र को देहात की जिम्मेदारी, देखें…

    गृह विभाग ने सोमवार को 12 अपर पुलिस अधीक्षकों (एएसपी) के तबादले किए हैं। देहरादून के नए एसपी सिटी शेखर चंद्र सुयाल होंगे। सुयाल के पास हरिद्वार एसपी देहात का…

    उत्तराखंड: छत्तीसगढ़ पहुंचा देहरादून के पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल, राज्य के विकास मॉडल का करेगा अध्ययन

    छत्तीसगढ़ पहुंचा देहरादून के पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल अपने छह दिवसीय दौरे के दौरान राज्य के विकास मॉडल का अध्ययन करेगा। प्रेस सूचना ब्यूरो देहरादून की ओर से आयोजित यह अध्ययन…