नैनीताल : हल्द्वानी नवीन पंत जी के नेतृत्व में आज मंडल के कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन.

आज भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर देश भर के समस्त मंडलों में पश्चिम बंगाल में भाजपा के निर्दोष कार्यकर्ताओं की हत्याओं के विरोध में धरना प्रदर्शन किया गया इसी सिलसिले में भाजपा नगर हल्द्वानी (उ.) के नगर अध्यक्ष आदरणीय श्री नवीन पंत जी के नेतृत्व में आज मंडल के कार्यकर्ताओं ने मल्ली बमोरी के पंचक्क्की चौराहे पर एकत्रित होकर कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए धरना दिया।साथ ही नगर अध्यक्ष ने अपने संबोधन कहा की लोकतंत्र में ऐसा पहली बार देखने को मिला की सत्ता पाने वाले पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्य विपक्षी पार्टी के कार्यकर्ताओं की हत्या,आगजनी,बलात्कार जैसे घटनाएं हो रही है।हम सभी भाजपा कार्यकर्ता इसका घोर विरोध करते हैं और महामहिम राष्ट्रपति महोदय से पश्चिम बंगाल में अबिलंभ राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग करते हैं।
धरने में नगर महामंत्री ज्ञानेंद्र जोशी,दिशांत टंडन,उपाध्यक्ष अंशुल पांडे,पनराम,वरिष्ठ नेता एवं मनोनित पार्षद देवीदयाल उपाध्याय,मंत्री अनिल चंदोला,आनंद आर्य,चंदन नेगी,सोशल मीडिया प्रभारी विक्रम अधिकारी,मीडिया प्रभारी पंकज जोशी,महिला मोर्चा अध्यक्ष दीप्ति चुफाल,जिला उपाध्यक्ष पूनम जोशी,नगर महामंत्री प्रेमलता पाठक,बूथ अध्यक्ष गिरिश चंद्र पांडे आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

और पढ़े  माणा से नशामुक्त भारत अभियान शुरू: CM धामी ने दिया नशामुक्ति का संदेश,जनजागरूकता बढ़ाने पर जोर
  • Related Posts

    विश्व आयुर्वेद दिवस: हरिद्वार में पहले पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम का शुभारंभ, CM धामी-आज ऐतिहासिक दिन

    हरिद्वार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पतंजलि वेलनेस योगग्राम में पहले पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम का उद्घाटन किया। विश्व आयुर्वेद दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में योग गुरु और…

    रुद्रप्रयाग: पोखरी मोटर मार्ग पर भीषण हादसा, वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत, 55 वर्षीय बाइक सवार की मौत

    रुद्रप्रयाग-पोखरी मोटर मार्ग पर सत्तेराखाल से करीब चार किलोमीटर पीछे मायकोटी डाट पुल के समीप बुधवार सुबह कार और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी…