देहरादून:- दूसरी मंजिल पर सफाई कर रही बच्ची गिरी ग्रिल पर, जबड़ा फटा, 50 रुपये का लालच देकर ले गई थी पड़ोसन

Spread the love

 

 

कैंट थानाक्षेत्र के डाकरा इलाके में एक बच्ची पड़ोसी के घर में सफाई करने के दौरान पैर फिसलने से दूसरी मंजिल से गेट की नुकीली ग्रिल पर गिर गई। इससे उसका जबड़ा बुरी तरह फट गया। बच्ची की हालत नाजुक है। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी मकान मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

थानाध्यक्ष केके लुंठी के मुताबिक घटना सोमवार सुबह करीब 10 बजे की है। बच्ची की मां नीतू ने बताया कि उनकी बेटी अपने छोटे भाई के साथ घर के बाहर खेल रही थी। तभी पड़ोस में रहने वाली कमलेश उपाध्याय बच्ची को 50 रुपये का लालच देकर अपने घर ले गई।

बच्ची को सोलर पैनल की सफाई के लिए ऊपर चढ़ा दिया। वह बच्ची को नीचे से पानी की बाल्टी दे रही थी और बच्ची सोलर पैनल साफ कर रही थी। तभी उसके हाथ से पानी की बाल्टी छूट गई और बच्ची का पैर फिसल गया। इसके बाद वह दूसरी मंजिल से सीधे लोहे के गेट की नुकीली ग्रिल पर आकर फंस गई।
 

बच्ची का जबड़ा ग्रिल में फंस गया था। इसके बाद वह नीचे जमीन पर गिर गई। उसका जबड़ा बुरी तरह फट गया। परिजनों के मुताबिक ग्रिल लोहे की होने के कारण उसके रक्त में इंफेक्शन भी हो गया है।

उसका रक्त बदला जा रहा है। उसके सीने में भी गंभीर चोट आई है। थानाध्यक्ष केके लुंठी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। बच्ची के बयान भी दर्ज कराए गए हैं। इस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़े  पौड़ी- वाड़ी गांव में घास लेने गई महिला को गुलदार ने मार डाला, शूटर ने किया ढेर

Spread the love
  • Related Posts

    उद्योगपति मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ के दर्शन, भगवान बदरीविशाल का लिया आशीवार्द, 5 करोड़ किए दान

    Spread the love

    Spread the loveउद्योगपति मुकेश अंबानी ने आज बदरीनाथ धाम के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने भगवान बदरीनाथ के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही मंदिर समिति के लोगों से मुलाकात…


    Spread the love

    अयोध्या: राम मंदिर के चढ़ावे में गबन की जांच के लिए पीएमओ से पहुंचे अफसर, आज पहुंचेगी एसआईटी

    Spread the love

    Spread the loveराम मंदिर के चढ़ावे में गबन के मामले के तूल पकड़ने के बाद केंद्र भी सक्रिय हो गया है। रविवार को पीएमओ की तरफ से एक बड़े अफसर…


    Spread the love