आधार Update: क्या आपने करवा लिए अपने आधार के बायोमेट्रिक अपडेट? नहीं, ऐसे करवाएं

 

गर कहा जाए कि आधार कार्ड आज के समय का सबसे जरूरी दस्तावेज है, तो शायद इसमें कुछ गलत नहीं होगा।? सरकारी से लेकर गैर-सरकारी कामों तक में आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है। बैंक में खाता खुलवाना हो, केवाईसी करवानी हो, राशन कार्ड का काम हो या फिर अपनी पहचान बतानी हो आदि। ऐसे ही कई कामों के लिए आधार कार्ड की जरूरत होती है।

ऐसे में ये भी जरूरी हो जाता है कि आपका आधार कार्ड भी अपडेट रहे। आधार कार्ड में कार्डधारक की बायोमेट्रिक और डेमोग्राफिक जानकारियां होती हैं। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि आप अपने आधार कार्ड में जो भी चीजें गलत हैं उन्हें अपडेट करवा लें। जैसे, कई लोगों के बायोमेट्रिक जब से आधार कार्ड बना होता है, तब से अपडेट नहीं होते हैं। इसलिए आप चाहें तो आप अपने बायोमेट्रिक को अपडेट करवा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसका तरीका क्या है।

 

क्यों जरूरी है बायोमेट्रिक अपडेट करवाना?

  • आधार कार्डधारकों को बायोमेट्रिक इसलिए अपडेट करवाने होते हैं, क्योंकि समय के साथ बायोमेट्रिक में फर्क आता है जिसकी वजह से आपके फिंगरप्रिंट नहीं आ पाते हैं। जैसे, राशन कार्ड से राशन लेते समय, सिम कार्ड लेते समय समेत कई अन्य काम आपके अटक सकते हैं, क्योंकि अगर आपके फिंगरप्रिंट नहीं आते हैं। इसलिए आपको अपने आधार के बायोमेट्रिक अपेडट करवा लेने चाहिए।

 

ऐसे अपडेट करवा सकते हैं बायोमेट्रिक:-

स्टेप 1

  • अगर आपको अपने आधार कार्ड में बायोमेट्रिक अपडेट करवाना हैं तो आप ऐसा करवा सकते हैं
  • इसके लिए आपको अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र की अपॉइंटमेंट लेनी होती है
  • फिर अफॉइंटमेंट वाले दिन आधार सेंटर पर जाएं
और पढ़े  अब भूंकप से सहमा नेपाल: देर रात महसूस किए गए दोहरे झटके, जानें कितनी रही तीव्रता?

 

स्टेप 2

  • यहां पर आपको करेक्शन फॉर्म भरना है
  • फॉर्म में आपको अपना नाम, एड्रेस, आधार नंबर जैसी चीजें भरनी होती है
  • साथ ही फॉर्म में आपको ये भी बताना है कि आपको क्या चीज अपने आधार कार्ड में अपडेट करवानी है

 

स्टेप 3

  • फिर आपकी फोटो क्लिक होती है और आपके बायोमेट्रिक लिए जाते हैं
  • जब बायोमेट्रिक वेरिफाई हो जाते हैं, तो इसके बाद आपके नए बायोमेट्रिक को अपडेट कर दिया जाता है
  • ये कुछ दिनों के भीतर अपडेट हो जाते हैं और फिर आप बायोमेट्रिक से जुड़ा काम करवा सकते हैं
  • Related Posts

    महापौर चुनाव: जयपुर, जोधपुर और कोटा में 25 सितंबर को होगा मेयर का चुनाव, इस दिन आएगा परिणाम

    राज्य निर्वाचन आयोग ने राजस्थान के जयपुर, जोधपुर और कोटा नगर निगमों के साथ सुकेत नगरपालिका में महापौर/अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इन…

    बंगाल एसटीएफ को बड़ी सफलता: शीर्ष माओवादी नेता असीम मंडल गिरफ्तार, पैसे जुटाने के लिए पहुंचा था ससुराल

    पश्चिम बंगाल में माओवादी संगठन को बड़ा झटका लगा है। करीब दो करोड़ रुपये के इनामी शीर्ष माओवादी नेता असीम मंडल उर्फ आकाश को कोलकाता पुलिस की विशेष कार्यबल (एसटीएफ)…