बिहार में नहीं हुआ निष्पक्ष चुनाव – सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल

Spread the love

माजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव पूर्णतः निष्पक्ष नहीं हुए। वह शनिवार को सपा कार्यालय में आयोजित अधिवक्ता सभा के मनोनयन पत्र वितरण समारोह में शामिल हुए।
कार्यक्रम में उन्होंने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को मनोनयन प्रमाण पत्र सौंपे। इस दौरान बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता एवं अधिवक्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्याम लाल पाल ने कहा कि अधिवक्ता समाज लोकतंत्र की रक्षा का सबसे मजबूत आधार है। उन्होंने आरोप लगाया कि शासन में बैठे लोग विपक्षी आवाज़ों को दबाने और लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का काम कर रहे हैं।
बिहार चुनाव पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया पारदर्शी नहीं रही और भाजपा ‘निष्पक्षता’ शब्द का अर्थ ही नहीं जानती। उन्होंने लोकतंत्र की रक्षा हेतु अधिवक्ताओं से मजबूत एकजुटता का आह्वान किया।
अंत में उन्होंने भरोसा जताया कि अधिवक्ता सभा संगठन को और सशक्त करेगी तथा लोकतंत्र की लड़ाई को निर्णायक मुकाम तक पहुंचाएगी।


Spread the love
और पढ़े  लखनऊ कोचिंग अग्निकांड- CM योगी का ताबड़तोड़ एक्शन, चार अफसरों को किया सस्पेंड, 4 गिरफ्तार, एसआईटी करेगी जांच
  • Related Posts

    राममंदिर चढ़ावा चोरी मामला- जानिए क्या लिखा FIR में?, राममंदिर चढ़ावा चोरी के नौ आरोपी, जिसका नाम अज्ञात में वो कौन

    Spread the love

    Spread the loveराममंदिर में चढ़ावे के मामले में एफआईआर संख्या 0090/2026 25 जून को दर्ज की गई है। इस कार्रवाई के बाद पूरे मामले में नया मोड़ आ गया है।…


    Spread the love

    राममंदिर चढ़ावा चोरी विवाद: राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय व सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा

    Spread the love

    Spread the loveराम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में दर्ज एफआईआर के बाद बड़ा घटनाक्रम आया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चम्पत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा…


    Spread the love