Encounter: सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 3 नक्सली ढेर, रुक-रुककर हो रही फायरिंग

Spread the love

 

सुकमा जिले के भेज्जी–चिंतागुफा के बीच घने जंगलों में डीआरजी जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो रही है। ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। शुरुआती जानकारी के अनुसार तीन नक्सलियों के मारे जाने की खबर सामने आई है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी की जानी बाकी है। इस समय दोनों ओर से फायरिंग रुक-रुककर जारी है।

डीआरजी जवानों की टीम क्षेत्र में सर्चिंग अभियान पर निकली थी, तभी नक्सलियों ने घात लगाकर फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी मुस्तैदी से जवाब दिया, जिसके बाद मुठभेड़ तेज हो गई। सुरक्षा बल लगातार इलाके को घेरते हुए आगे बढ़ रहे हैं ताकि नक्सलियों के भागने के सभी रास्ते बंद किए जा सकें।

सुकमा एसपी किरण चव्हाण लगातार ऑपरेशन की मॉनिटरिंग कर रहे हैं और जवानों के संपर्क में बने हुए हैं। उन्होंने मुठभेड़ की पुष्टि की है और बताया कि टीम सुरक्षित है तथा पूरे घटनाक्रम पर नजर रखी जा रही है। फिलहाल अतिरिक्त बल भी मौके की ओर रवाना कर दिया गया है।


Spread the love
  • Related Posts

    छत्तीसगढ़: पद्म विभूषण पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, रायपुर एम्स में ली अंतिम सांस

    Spread the love

    Spread the loveछत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति को विश्व पटल पर पहचान दिलाने वाली अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त पंडवानी गायिका पद्म विभूषण तीजन बाई का रविवार सुबह 3:15 बजे रायपुर स्थित एम्स अस्पताल…


    Spread the love

    छत्तीसगढ़ में पकड़ा ISI का एजेंट: पाकिस्तान से व्हाट्सएप चैट, विदेशी हैंडलर्स से संपर्क, बड़ी साजिश का खुलासा

    Spread the love

    Spread the loveपंजाब के तरनतारन जिले के एक 23 वर्षीय युवक को छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से गिरफ्तार किया गया है। उस पर पाकिस्तान स्थित आईएसआई के गुर्गों के साथ…


    Spread the love