जनजातीय गौरव दिवस पर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित

Spread the love

ज दिनांक 14.11.2025 के अवसर पर उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के सभागार में जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस आयोजन की अध्यक्षता मंडल रेल प्रबंधक श्री सुनील कुमार वर्मा द्वारा की गई | इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक सहित रेलवे यूनियनों के पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महान स्वतंत्रता सेनानी एवं जननायक भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सभागार में बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष और आदिवासी समाज के उत्थान हेतु उनके अविस्मरणीय योगदान को स्मरण किया गया।
मंडल रेल प्रबंधक महोदय ने अपने संबोधन में कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने आदिवासी समुदाय के स्वाभिमान, अधिकार और सामाजिक बदलाव के लिए जो संघर्ष किया, वह पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि जनजातीय गौरव दिवस हमें समाज के सभी वर्गों के अधिकारों के सम्मान और समान भागीदारी की भावना को मजबूत करने का अवसर प्रदान करता है। कार्यक्रम में यूनियन प्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए और जनजातीय समुदाय की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण एवं प्रसार के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
इसके अतिरिक्त, पूरे लखनऊ मंडल में सभी प्रमुख स्टेशनों पर सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से विशेष जिंगल प्रसारित किया गया, जिसमें यात्रियों को भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, उनके जन-समर्थक आंदोलनों तथा जनजातीय समाज के लिए उनके ऐतिहासिक योगदान के बारे में अवगत कराया गया। यात्रियों द्वारा इस पहल की सराहना की गई।

Spread the love
और पढ़े  अयोध्या- राष्ट्रीय निबंध प्रतियोगिता में गुरु वसिष्ठ गुरुकुल के छात्रों का डंका
  • Related Posts

    BJP विधायक से माफी, अब फिर बदला बाल योगी का सुर, बोले- झुका नहीं, बुजुर्ग समझकर जताया था खेद

    Spread the love

    Spread the loveआगरा की  फतेहपुर सीकरी के वर्तमान विधायक चौधरी बाबूलाल पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में एक नया मोड़ आ गया है। जानकारी के मुताबिक मलपुरा में बाल…


    Spread the love

    लखनऊ में पति ने बैंक मैनेजर पत्नी-बहन को मार डाला, फिर लाश के सामने की आत्महत्या

    Spread the love

    Spread the loveलखनऊ में गुरुवार को बड़ी वारदात सामने आई है। पति ने अपनी बैंक अफसर पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद घर गया वहां पर बीमार…


    Spread the love