अयोध्या- श्री महालक्ष्मी यज्ञ में पड़ रहीं रोजाना 20 हजार आहुतियां

Spread the love

 

 रामनगरी इन दिनों भक्ति और वैदिक स्वर लहरियों से गुंजायमान है। श्री महालक्ष्मी यज्ञ के अंतर्गत प्रतिदिन 20 हजार से अधिक आहुतियां अग्नि में समर्पित की जा रही हैं। आचार्यों के वैदिक उच्चारण और यजमानों की श्रद्धा के साथ जब हवन कुंडों से धुएं के बीच सुगंध उठती है, तो वातावरण स्वयं एक पवित्र यज्ञभूमि में रूपांतरित हो जाता है।

यज्ञशाला में दिनभर गूंजते स्वाहा… के मंत्र, घृत और हवन सामग्री की आहुति के साथ उठती अग्नि ज्वालाएं जैसे लोक और परलोक को जोड़ती प्रतीत होती हैं। प्रातः काल से लेकर संध्या तक यज्ञशाला में पंडित पवन दास शास्त्री के नेतृत्व में 21 आचार्य विविध देवताओं के आवाहन के साथ विशेष अनुष्ठान संपन्न करा रहे हैं। महालक्ष्मी, कुबेर, और विष्णु की आराधना के साथ साथ यज्ञ में अष्ट लक्ष्मी तत्व का आह्वान किया जा रहा है। यज्ञ के संयोजक आचार्य शिवेंद्र ने श्रीमद्भागवत कथा की सुधा व़ृष्टि करते हुए कहा कि यह कथा मन को शांत करती है और व्यक्ति को आध्यात्मिक शांति प्रदान करती है।

 

कहा कि कथा वही है, जिसमें ईश्वर से प्रेम हो। महालक्ष्मी यज्ञ की महिमा बताते हुए कहा कि महालक्ष्मी यज्ञ केवल वैदिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि समृद्धि और संस्कार का उत्सव है। हर आहुति के साथ मनुष्य अपने भीतर के लोभ, क्रोध, और अहंकार को भी अग्नि में अर्पित करता है। आचार्य शिवेंद्र ने बताया कि यज्ञकुंड में पांच दिनों में एक लाख आहुतियां अर्पित की जाएंगी। 21 वैदिक आचार्य रोजाना 20 हजार आहुतियां यज्ञकुंड में अर्पित कर रहे हैं।

और पढ़े  CM योगी ने जनता दर्शन में सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को शीघ्र समाधान के दिए निर्देश

Spread the love
  • Related Posts

    राममंदिर चढ़ावा चोरी मामला- जानिए क्या लिखा FIR में?, राममंदिर चढ़ावा चोरी के नौ आरोपी, जिसका नाम अज्ञात में वो कौन

    Spread the love

    Spread the loveराममंदिर में चढ़ावे के मामले में एफआईआर संख्या 0090/2026 25 जून को दर्ज की गई है। इस कार्रवाई के बाद पूरे मामले में नया मोड़ आ गया है।…


    Spread the love

    राममंदिर चढ़ावा चोरी विवाद: राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय व सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा

    Spread the love

    Spread the loveराम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में दर्ज एफआईआर के बाद बड़ा घटनाक्रम आया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चम्पत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा…


    Spread the love