अयोध्या में धर्मांतरण का आरोप, स्कूल में हंगामा

Spread the love

 

 

रतकुंड क्षेत्र के लिटिल फ्लॉवर स्कूल में विरोध प्रदर्शन, प्रिंसिपल ने मांगी माफी

अयोध्या के भरतकुंड क्षेत्र स्थित लिटिल फ्लॉवर स्कूल में धर्मांतरण के आरोपों को लेकर मंगलवार को जमकर हंगामा हुआ। परिजनों ने आरोप लगाया कि स्कूल में हिंदू बच्चों पर पादरी का वेश पहनने और शिखा एवं कलवा कटवाने का दबाव बनाया जा रहा था।

मामले की जानकारी मिलते ही कथावाचक पवन देव महाराज के नेतृत्व में बजरंग दल और अन्य हिंदूवादी संगठन स्कूल पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने स्कूल प्रशासन से स्पष्टीकरण मांगा, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर आक्रोश बढ़ गया।

विरोध के बीच स्कूल के प्रिंसिपल ने मामले को शांत करने के लिए माफी मांगी। परिजनों ने बताया कि एक शिक्षक द्वारा बच्चे को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था, जिसके डर से उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया था। आरोप यह भी है कि पहले भी प्रबंधन के दबाव में बच्चे की शिखा कटवाई गई थी।
वहीं, धर्मांतरण के आरोपों पर स्कूल प्रशासन ने मीडिया से किसी भी तरह की टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। मीडिया के कैमरे देख प्रिंसिपल ने अपना चेहरा छिपा लिया।


Spread the love
और पढ़े  UP के कई जिलों में झमाझम बारिश, राजधानी की सड़कें पानी से लबालब, उमस से राहत तो जलभराव से आफत
  • Related Posts

    दुपट्टे से गला कसकर भतीजी को मारा, फिर पैरों में ठोंकी तीन-तीन कील, बोला- चुड़ैल न बने इसलिए किया टोटका

    Spread the love

    Spread the love यूपी के बरेली जिले के अलीगंज थाना क्षेत्र के हाफिजगंज गौटिया गांव निवासी छात्रा की आन की खातिर हत्या के आरोपी चाचा को जेल भेज दिया गया।…


    Spread the love

    परीक्षा केंद्रों में मिली पेपर लीक गिरोह की हिस्सेदारी, STF जांच में खुलासा, 5 राज्यों में फैला नेटवर्क

    Spread the love

    Spread the love एसएससी समेत ऑनलाइन प्रतियोगी परीक्षाओं में हाईटेक तरीके से नकल कराने वाला गिरोह के तार परीक्षा केंद्रों से जुड़े होने का खुलासा हुआ है। 31 जुलाई को…


    Spread the love