अयोध्या- सेक्स रैकेट चलाने के मामले में होटल संचालक नामजद

Spread the love

 

हर के हासापुर के पास स्थित एक होटल में सेक्स रैकेट चलाने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर इसकी वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने छानबीन के बाद आरोपी संचालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें होटल से एक युवती मिली है, जिसने स्वयं के इस धंधे में शामिल होने का दावा किया है। वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस ने युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। इसके बाद नगर कोतवाली पुलिस ने होटल का निरीक्षण किया। इस दौरान यहां से देह व्यापार में शामिल कोई पुरुष या महिलाएं तो नहीं मिलीं, लेकिन मौके से आपत्तिजनक वस्तुएं मिली हैं।

नगर कोतवाल अश्विनी पांडेय ने बताया कि चौकी इंचार्ज नवीन मंडी जयकिशोर अवस्थी ने होटल का निरीक्षण किया था। स्थानीय लोगों से पूछताछ में भी यहां अनैतिक गतिविधियां संचालित होने की पुष्टि हुई है। चौकी इंचार्ज की तहरीर पर आरोपी संचालक के खिलाफ केस दर्ज करके जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love
और पढ़े  हैवानियत: साइकिल टकराने पर मजदूर की ईंट से पीटकर निर्मम हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Related Posts

    2026 जन्माष्टमी- मथुरा-वृंदावन में होटल हुए बुक, बांके बिहारी के ऐसे होंगे दर्शन, मंगला आरती के बदले नियम

    Spread the love

    Spread the loveमथुरा और वृंदावन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। जन्माष्टमी पर ठाकुर श्रीबांकेबिहारी के दर्शन और मंगला आरती में शामिल होने के लिए श्रद्धालुओं…


    Spread the love

    दुपट्टे से गला कसकर भतीजी को मारा, फिर पैरों में ठोंकी तीन-तीन कील, बोला- चुड़ैल न बने इसलिए किया टोटका

    Spread the love

    Spread the love यूपी के बरेली जिले के अलीगंज थाना क्षेत्र के हाफिजगंज गौटिया गांव निवासी छात्रा की आन की खातिर हत्या के आरोपी चाचा को जेल भेज दिया गया।…


    Spread the love