अयोध्या- आप सांसद संजय सिंह ने शुरू की सरयू से संगम तक की पदयात्रा… ‘रोजगार दो, न्याय दो’ का लिया संकल्प

Spread the love

 

म आदमी पार्टी ने बुधवार को सांसद संजय सिंह के नेतृत्व में बड़ी देवकाला तिराहा स्थित एक लॉन में जनसभा आयोजित कर ‘रोजगार दो, सामाजिक न्याय दो’ के नाम से सरयू से संगम तक पदयात्रा की शुरुआत की। यह पदयात्रा 13 दिनों तक चलेगी, जो अयोध्या, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, अमेठी होते हुए प्रयागराज पहुंचेगी। इस दौरान कार्यकर्ता लगभग 200 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे।

सभा को संबोधित करते हुए संजय सिंह ने कहा कि यह पदयात्रा उन बेरोजगारों, किसानों, मजदूरों और हर उस व्यक्ति की आवाज है, जिसे न्याय नहीं मिला। उन्होंने कहा कि रोजगार भी चाहिए और सामाजिक न्याय भी – को लेकर हम सरयू से संगम तक संकल्प लेकर चलेंगे ।

उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश आज देश का सबसे बड़ा बेरोजगार राज्य बन गया है। यहां युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा, जबकि भ्रष्टाचार चरम पर है। पेपर लीक कराकर सरकार युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है।

इस पदयात्रा में दिल्ली के विधायक एवं प्रदेश प्रभारी अनिल झा, प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत, अयोध्या प्रांत अध्यक्ष विनय पटेल समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।


Spread the love
और पढ़े  स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों के 'लड्डुओं' पर डाका: ग्रामप्रधान के करीबियों पर बंदरबांट का आरोप
  • Related Posts

    2026 जन्माष्टमी- मथुरा-वृंदावन में होटल हुए बुक, बांके बिहारी के ऐसे होंगे दर्शन, मंगला आरती के बदले नियम

    Spread the love

    Spread the loveमथुरा और वृंदावन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। जन्माष्टमी पर ठाकुर श्रीबांकेबिहारी के दर्शन और मंगला आरती में शामिल होने के लिए श्रद्धालुओं…


    Spread the love

    दुपट्टे से गला कसकर भतीजी को मारा, फिर पैरों में ठोंकी तीन-तीन कील, बोला- चुड़ैल न बने इसलिए किया टोटका

    Spread the love

    Spread the love यूपी के बरेली जिले के अलीगंज थाना क्षेत्र के हाफिजगंज गौटिया गांव निवासी छात्रा की आन की खातिर हत्या के आरोपी चाचा को जेल भेज दिया गया।…


    Spread the love