अयोध्या में मनाई गई आचार्यपीठ श्री लक्ष्मणकिला के संस्थापक स्वामी श्री युगलानन्य शरण जी महाराज की 145वीं पुण्यतिथि

Spread the love

सिकोपासना परंपरा के महान आचार्य एवं आचार्यपीठ श्री लक्ष्मणकिला के संस्थापक स्वामी श्री युगलानन्य शरण जी महाराज की पावन 145वीं पुण्यतिथि के अवसर पर भव्य धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ।
स्वामी जी द्वारा रचित अमूल्य ग्रंथ “श्रीनाम कांति”, “श्रीधाम कांति”, “संत विनय सतक” आदि का 6 नवंबर से 10 नवंबर तक संगीतमय पाठ बड़े भक्तिभाव से किया गया। इन दिनों श्रद्धालुओं ने रसिक परंपरा के दिव्य भावों का रसपान किया और श्रीधाम अयोध्या का वातावरण पूर्णतः भगवद्‌मय हो उठा।
11 नवंबर को पुण्यतिथि दिवस पर संतों का वृहद भंडारा एवं सत्संग समारोह आयोजित हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वर्तमान पीठाधीश्वर श्री लक्ष्मणकिलाधीश महंत मैथिली रमन शरण जी महाराज ने की।
इस अवसर पर अनेक प्रमुख संत-महात्माओं ने अपनी उपस्थिति से समारोह की शोभा बढ़ाई, जिनमें जानकी घाट के महंत जन्मेजय शरण, हनुमत निवास के महंत मिथलेश नंदिनी शरण, बड़ा भक्तमाल के महंत अवधेश दास, सियाराम किला के महंत करुणा निधान शरण, हनुमानगढ़ी के महंत संजय दास एवं रमेश दास, रामहर्षण कुंज के महंत अयोध्या दास, अयोध्या के महापौर गिरीशपति त्रिपाठी, महंत अवध किशोर शरण, कानपुर के महंत सीताकांत शरण, महंत अंजनी शरण, महंत रामभद्र शरण, महंत अमित कुमार दास, पार्षद अनुज दास, प्रियेश दास एवं पूर्व पार्षद आलोक मिश्र विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समुचित संचालन एवं संयोजन श्री लक्ष्मणकिला के अधिकारी सूर्यप्रकाश शरण द्वारा किया गया। उन्होंने सभी आगंतुक संतों, अतिथियों एवं श्रद्धालुओं का ससम्मान स्वागत एवं अभिनंदन किया।
भव्य भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। समूचा लक्ष्मणकिला परिसर “जय श्रीराम” एवं “राधे-श्याम” के जयघोष से गूंजता रहा।
इस अवसर पर स्वामी जी महाराज के जीवन, उनकी रसिक साधना और संत परंपरा में उनके योगदान पर भी संतों ने विचार व्यक्त किए।

और पढ़े  परीक्षा केंद्रों में मिली पेपर लीक गिरोह की हिस्सेदारी, STF जांच में खुलासा, 5 राज्यों में फैला नेटवर्क

Spread the love
  • Related Posts

    2026 जन्माष्टमी- मथुरा-वृंदावन में होटल हुए बुक, बांके बिहारी के ऐसे होंगे दर्शन, मंगला आरती के बदले नियम

    Spread the love

    Spread the loveमथुरा और वृंदावन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। जन्माष्टमी पर ठाकुर श्रीबांकेबिहारी के दर्शन और मंगला आरती में शामिल होने के लिए श्रद्धालुओं…


    Spread the love

    दुपट्टे से गला कसकर भतीजी को मारा, फिर पैरों में ठोंकी तीन-तीन कील, बोला- चुड़ैल न बने इसलिए किया टोटका

    Spread the love

    Spread the love यूपी के बरेली जिले के अलीगंज थाना क्षेत्र के हाफिजगंज गौटिया गांव निवासी छात्रा की आन की खातिर हत्या के आरोपी चाचा को जेल भेज दिया गया।…


    Spread the love