आतंकी नेटवर्क पर करारी चोट-: जमात-ए-इस्लामी के खिलाफ कार्रवाई, कुलगाम से सोपोर तक छापामारी, डॉक्टर हिरासत में

जम्मू-कश्मीर में प्रतिबंधित संगठन जमात-ए-इस्लामी (जेईआई) के खिलाफ सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई की है। कुलगाम, शोपियां और सोपोर जिलों में पुलिस ने एक साथ सैकड़ों ठिकानों पर छापेमारी कर संगठन की गतिविधियों पर शिकंजा कस दिया है।

कुलगाम पुलिस ने जिलेभर में 200 से अधिक स्थानों पर छापे मारे। यह छापामारी जमात-ए-इस्लामी के सदस्यों और उनके सहयोगियों के घरों व परिसरों में की गईं। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई जमीनी स्तर पर आतंकी तंत्र और उसके समर्थन नेटवर्क को ध्वस्त करने के उद्देश्य से की गई है।

उधर शोपियां पुलिस शोपियां जिले में कई जगहों पर जमात-ए-इस्लामी कार्यकर्ताओं के ठिकानों पर तलाशी ले रही है। वहीं, सोपोर पुलिस ने भी जेईआई के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जिले में 30 से अधिक स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई संगठन की गतिविधियों और वित्तीय स्रोतों की जांच के सिलसिले में की गई है।

छापों के दौरान कई आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल डिवाइस जब्त किए गए हैं। कई जमात सदस्यों से पूछताछ जारी है ताकि आतंक नेटवर्क की जड़ तक पहुंचा जा सके।

एक और डॉक्टर हिरासत में लिया गया

वहीं, कुलगाम निवासी एक और डॉक्टर को सीआईके श्रीनगर ने पिछली रात हिरासत में लिया। सूत्रों के अनुसार, डॉक्टर ने लगभग तीन साल पहले नौकरी छोड़ दी थी। हाल ही में उसने दो-तीन निजी गाड़ियां खरीदी हैं। सीआईके की टीम ने जांच के लिए डॉक्टर हिरासत को में लिया है।

और पढ़े  एसआई की पूरी चैटिंग: ट्रांसफर के बदले पैसे दो या फिर होटल में मिलो, कुछ तो करना पड़ेगा, महिला ने...
  • Related Posts

    एसआई की पूरी चैटिंग: ट्रांसफर के बदले पैसे दो या फिर होटल में मिलो, कुछ तो करना पड़ेगा, महिला ने…

    तबादले के बदले आखिर क्या…। पैसा, पैरवी, पहुंच… यहां तो एसआई महिला को होटल में बुलाने पर ही अड़ गया। विभागीय तबादले के बदले महिला से होटल में मिलने का…

    जम्मू: ट्रेनों में रात 11 से सुबह 5 बजे तक बंद रहेंगे मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, सख्ती से होगा निर्देश पर अमल

    भारतीय रेल में अब यात्रा के दौरान रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक मोबाइल फोन चार्जिंग पॉइंट की सुविधा नहीं मिलेगी। रेलवे बोर्ड ने यात्री सुरक्षा के मद्देनजर…