दिल्ली लाल किला विस्फोट: धमाके से कुछ देर पहले का CCTV फुटेज सामने आया..काला मास्क पहने था कार चालक

Spread the love

दिल्ली में सोमवार की रात एक कार में धमाका हुआ। धमाके में दस लोगों की मौत हो गई। धमाके से ठीक पहले एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इस फुटेज में सोमवार शाम लाल किले के पास हुए विस्फोट में इस्तेमाल की गई सफेद हुंडई i20 कार दिखाई दे रही है। 

यह कार भीड़ वाले ट्रैफिक से गुजरते हुए दिखाई दे रही है। कार में काला मास्क पहले ड्राइविंग सीट पर एक शख्स बैठा दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि कार सवार आतंकी मोहम्मद उमर है। हालांकि इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 

Delhi Blast News CCTV footage of Delhi blast just before it surfaced suspect was wearing a black mask

सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि सफेद रंग की कार उस इलाके से गुजर रही थी, जहां सड़क पर काफी भीड़-भाड़ थी। यातायात के बीच कार धीरे-धीरे आगे बढ़ रही थी। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, कार चला रहे शख्स ने अपना चेहरा मास्क से ढका था। फुटेज में कार पार्किंग में प्रवेश करते दिख रही है। जिसमें संदिग्ध हमलावर का हाथ खिड़की पर है। जांच एजेंसियां कार और मास्क पहने हुए ड्राइवर की पहचान करने में जुटी हैं।

 

चलती कार में लाल बत्ती पर धमाका
देश की राजधानी दिल्ली सोमवार शाम भीषण धमाके से दहल उठी। लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास भीड़ भरे इलाके में कार में हुए जोरदार धमाके में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 24 लोग घायल हो गए। धमाके से कई गाड़ियों में आग लग गई। 

Delhi Blast News CCTV footage of Delhi blast just before it surfaced suspect was wearing a black mask

प्रारंभिक जांच में आतंकी हमले की आशंका जताई जा रही है। धमाका इतना शक्तिशाली था कि चपेट में आए लोगों के शरीर के हिस्से काफी दूर तक जाकर गिरे। आस-पास खड़ी गाड़ियों के शीशे भी टूट गए। धमाके की आवाज ढाई किलोमीटर दूर आईटीओ चौराहे तक सुनी गई। इस बीच, अमेरिका ने धमाके की जांच में मदद की पेशकश की है।

और पढ़े  मोदी कैबिनेट में इसी महीने हो सकता है बड़ा फेरबदल, दो दर्जन मंत्रियों के विभाग बदलने की तैयारी, DMK भी हो सकता है शामिल

गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कि लाल किले के पास सुभाष मार्ग ट्रैफिक सिग्नल पर आई-20 गाड़ी में धमाका हुआ। पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा ने बताया, धमाका धीमी गति से चल रही कार में शाम करीब 6:52 बजे हुआ। शुरुआती जांच के अनुसार, कार में तीन लोग सवार भी थे।

पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। एनएसजी, एनआईए, एफएसएल, दिल्ली पुलिस, खुफिया ब्यूरो की टीमें जांच में जुटी हैं। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। दमकल की दस गाड़ियों ने शाम 7:30 बजे तक आग पर काबू पा लिया।

 


Spread the love
  • Related Posts

    राहुल गांधी का धरना: जब तक एफआईआर दर्ज नहीं होगी, यहां से नहीं हिलेंगे

    Spread the love

    Spread the loveपेपर लीक के खिलाफ हुए छात्रों के प्रदर्शन में पुलिस कार्रवाई के मुद्दे को लेकर एक बार फिर सियासत शुरू हो गई है। शुक्रवार को लोकसभा में विपक्ष…


    Spread the love

    भारत-जापान रक्षा संबंधों को नई गति, दोनों देशों के रक्षा मंत्रियों की अहम द्विपक्षीय वार्ता

    Spread the love

    Spread the loveभारत और जापान ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, स्थिरता और समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए अपने रक्षा एवं सुरक्षा सहयोग को और मजबूत करने पर जोर दिया है।…


    Spread the love